रायपुर

उपचुनाव से ऐन पहले जिला युवक कांग्रेस में दंगल, उपाध्यक्ष ने लिखा सरकार को इस्तीफा पत्र

जिला उपाध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष के व्यवहार से क्षुब्ध होकर दिया इस्तीफा।
3 min read
• •
Updated: 10 Sep 2019, 9:38 PM IST
उपचुनाव से ऐन पहले जिला युवक कांग्रेस में दंगल, उपाध्यक्ष ने लिखा सरकार को इस्तीफा पत्र
उपचुनाव से ऐन पहले जिला युवक कांग्रेस में दंगल, उपाध्यक्ष ने लिखा सरकार को इस्तीफा पत्र

गरियाबंद . छत्तीसगढ़ में उपचुनाव से पहले ही सत्ताधारी कांग्रेस के युवक कांग्रेस में दंगल देखने को मिल रहा है । सितम्बर में ही दंतेवाड़ा और चित्रकोट में उपचुनाव संभव होने हैं और ऐसे में दोनों पार्टियों के जिला से लेकर प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं का मिलजुल कर कार्य से ही पार्टी अपना परचम लहरा सकती है। लेकिन गरियाबंद में कांग्रेस के जिला स्तर के नेता ही आपस में भीड़ गए और युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हरीश कुमार ने सरकार को पत्र भी लिखा है।

सत्ता में काबिज होने के बावजूद कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रहा। स्थानीय नेताओं में टकराव का खमियाजा पार्टी को भुगतना पड़ सकता है। किसी भी नेता और मंत्री के स्वागत में नगर में लगने वाले अधिकतर बैनर-पोस्टर में अलग-अलग टीम के द्वारा बधाई और स्वागत देखने को मिलता है। युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हरीश कुमार यादव ने जिलाध्यक्ष संदीप सरकार के व्यवहार से क्षुब्ध होकर उनको इस्तीफा भेज दिया है।

इस्तीफा में हरीश कुमार ने संपीद सरकार को संबोधित करके हुए लिखा है कि आपके अनुसार जब से मुझे जिला युवक कांग्रेस के संगठन की जिम्मेदारी भरा पद मिला है तब से आज तक संगठन के किसी भी बैठक व संगठन के किसी भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता नहीं दे पाया हूं और ना ही उपस्थित रहा। आपका यह कथन मेरा ही नहीं अपितु छुरा ब्लाक के उन सभी युवा कांग्रेस से जुड़े युवाओं का अपमान है, जिन्होंने कांग्रेस पार्टी के विषम परिस्थितियों में जिला युवक कांग्रेस के कार्यक्रमों में पहुंचकर पूर्व सरकार की कुरीतियों के खिलाफ सड़क पर उतर कर पुरजोर विरोध किया।

सत्ता में आने के बाद मेरे व मेरे युवा साथियों के द्वारा पूर्व में किए गए संघर्षों को भूल जाना अशोभनीय व अपमानजनक है। कल नगर में युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी का आगमन हुआ। इनके स्वागत में जिला उपाध्यक्ष के विवाद के चलते कोई भी कांग्रेसी गरियाबंद नही पंहुचा। उक्त जानकारी हरीश यादव ने दी है ।

वर्जन
इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नही है। जानकारी होने पर ही आपको कुछ बता पाऊंगा।
कोको पाढ़ी,प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस युवा मोर्चा

वर्जन
हरीश यादव ने अपने जिला उपाध्यक्ष के पद इस्तीफे की पेशकश की है। मैंने उसको हटाया नहीं है और न ही उसको हटने के लिए कहा है। प्रदेश अध्यक्ष गरियाबंद आने वाले हूँ उनके आने पर इस बात को रखा जाएगा। पार्टी में इस्तीफे पर निर्णय प्रदेश के लोग लेते हैं।
संदीप सरकार,जिलाध्यक्ष, जिला युवक कांग्रेस

Click & Read More Chhattisgarh News.

Published on: