रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल, दिल्ली विधानसभा चुनाव में करेंगे प्रचार

Delhi Assembly Election 2020: दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2020) में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है । देश की राजधानी में जहां 8 फरवरी को मतदान होना है तो वहीं चुनाव परिणाम 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
less than 1 minute read
Jan 22, 2020
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल, दिल्ली विधानसभा चुनाव में करेंगे प्रचार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल, दिल्ली विधानसभा चुनाव में करेंगे प्रचार

रायपुर. Delhi Assembly Election 2020: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे। कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 40 लोग हैं जिसमें भूपेश बघेल भी शामिल है। उनके अलावा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गाँधी, प्रियंका गांधी, शशि थरूर, नवजोत सिंह सिद्धू और शत्रुघ्न सिन्हा और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल हैं।

आपको बता दें की दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2020) में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है । देश की राजधानी में जहां 8 फरवरी को मतदान होना है तो वहीं चुनाव परिणाम 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इस बार दिल्ली में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की AAP और बीजेपी (BJP) में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव- 2020 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जनता दल युनाइटेड और लोक जनशक्ति पार्टी के साथ गठबंधन के बाद सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इस गठबंधन के तहत BJP खुद 67 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि दो सीटों पर JDU और एक सीट पर LJP चुनाव लड़ेगी।

Updated on:
22 Jan 2020 04:47 pm
Published on:
22 Jan 2020 04:30 pm
Also Read
View All
Nursing Council: छत्तीसगढ़ में 145 नर्सिंग कॉलेजों के लिए बड़ा अपडेट, INC की जगह आएगा नेशनल नर्सिंग कमीशन

थाने में धरने पर बैठे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग

CG Weather Update: मौसम विभाग का बड़ा अपडेट! छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश

छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्लेसमेंट विवाद! ऑफर लेटर देकर मुकर गईं कंपनियां, हजारों छात्रों का करियर अधर में

पत्रिका अलर्ट: छत्तीसगढ़ में NEET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! दलाल नहीं दिला सकते MBBS में एडमिशन, स्वास्थ्य शिक्षा विभाग ने दी चेतावनी