बिहार एसटीएफ और छत्तीसगढ़ की टीम उद्योगपति का पता लगाने के लिए किन-किन बिंदुओं पर काम कर रही है? इस बात की मुखबिरी अपहरणकर्ताओं या मीडिया का नो हो इसलिए पटना के गर्दनीबाद इलाके में खुफिया अस्थाई कार्यालय बना है। इस कार्यालय में गर्दनीबाग, बाढ़ और राघोपुर दियारे से हिरासत में लिए गए संदेहियों को उठाकर उनसे घंटो पूछताछ की जा रही है। जिन संदेहियों से मंगलवार को पूछताछ की गई उसमें हिंगोरा कांड के अभियुक्त अमरजीत बबलू के शामिल होने की चर्चा है, लेकिन इसकी पुष्टि अफसर नहीं कर रहे है।