रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- दुनिया में गाय दूध देती है लेकिन भारत में वोट देती है

जनसभा के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कानून व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रतिदिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी को इसकी चिंता ही नहीं है
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Oct 2019, 10:27 PM IST
Chhattisgarh Cabinet meeting cancelled
Chhattisgarh Cabinet meeting cancelled amid Coronavirus fear

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने के लिए उत्तर प्रदेश गए हुए हैं। उत्तर प्रदेश के बारबंकी और प्रतापगढ़ जिले में हो रहे उपचुनाव के लिए उन्होंने वहां जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने भाजपा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर जम कर निशाना साधा।

जनसभा के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कानून व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रतिदिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी को इसकी चिंता ही नहीं है।

भाजपा गाय के नाम पर राजनीति

उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राम मंदिर पर न्यायालय के फैसले इंतजार हैं, उसे सभी को मानना चाहिए। जबलपुर के मशहूर साहित्यकार हरिशंकर परसाई की प्रसिद्द लाइन को बोलते हुए उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में गाय दूध देती है, लेकिन भारत में गाय वोट देती है। भाजपा के लोग गाय के नाम पर वोट मांगते हैं, गाय की सेवा नहीं करते।

राम मंदिर पर कोर्ट के फैसले का सम्मान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अयोध्या मामले पर न्यायालय का फैसला सबको मान्य होगा। फैसले के बारे में कोई भी पूर्वानुमान लगाना उचित नहीं होगा। सीएम ने कहा कि अदालत जो भी निर्णय लेगी, हम उसका स्वागत करेंगे।

Updated on:
17 Oct 2019, 10:27 PM IST
Published on: