रायपुर

Chhattisgarh News: नवा रायपुर में CM साय-रेवंत रेड्डी की मुलाकात, आपसी सहयोग पर दिया जोर

Chhattisgarh Bus Rental: नवा रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी की सौजन्य मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों राज्यों के साझा हितों और आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Nov 2026, 4:32 PM IST
Chhattisgarh News
Chhattisgarh News: नवा रायपुर में CM साय-रेवंत रेड्डी की मुलाकात(photo-patrika)

Chhattisgarh News: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ आगमन पर रेवंत रेड्डी का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों राज्यों से जुड़े साझा हितों के विषयों पर चर्चा हुई। दोनों मुख्यमंत्रियों ने आपसी संवाद और सहयोग को लगातार बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कई मंत्री, मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Chhattisgarh Government: नवा रायपुर में दोनों मुख्यमंत्रियों की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की यह मुलाकात नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई। इस दौरान सीएम साय ने रेवंत रेड्डी का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका अभिनंदन किया। दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों और साझा हितों से जुड़े विषयों पर बातचीत की।

दोनों राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर

मुलाकात के दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने इस बात पर जोर दिया कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच साझा हितों से जुड़े विषयों पर निरंतर संवाद बना रहना चाहिए। साथ ही दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।

दोनों राज्यों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर तेलंगाना के जल संसाधन मंत्री एन. रेड्डी, छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी मौजूद रहे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील, तेलंगाना के मुख्य सचिव संजय जाजू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत और छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो भी उपस्थित थे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के सचिव, जल संसाधन विभाग के सचिव सहित दोनों राज्यों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस मुलाकात में शामिल हुए।

Updated on:
17 Nov 2026, 4:32 PM IST
Published on: