
Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वे कांग्रेस के नवनियुक्त 41 जिलाध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। राहुल गांधी अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे जिलाध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ बढ़ाने और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर दिशा-निर्देश देंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी का यह दौरा पार्टी के संगठनात्मक विस्तार अभियान से जुड़ा माना जा रहा है।
कांग्रेस के प्रशिक्षण कार्यक्रम में राहुल गांधी जिलाध्यक्षों को संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और पार्टी की आगामी योजनाओं को लेकर दिशा-निर्देश देंगे। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पार्टी नेताओं के अनुसार राहुल गांधी का यह दौरा संगठनात्मक अभियान का हिस्सा है, जिसके जरिए जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की तैयारी की जा रही है।
राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। सीएम साय ने कहा कि राहुल गांधी जहां-जहां जाते हैं, वहां क्या परिणाम होता है, यह पूरा देश जानता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने संगठन और राजनीतिक स्थिति पर विचार करना चाहिए।
योग दिवस के मौके पर लगाए गए डोम को लेकर उठे विवाद पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आरोप लगाने वालों को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में कई घोटाले हुए और छत्तीसगढ़ को नुकसान पहुंचाने का काम किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार (Rahul Gandhi Raipur Visit) के दौरान हुए कथित घोटालों को लेकर जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से कुछ लोग जेल में हैं, कुछ बेल पर हैं और कुछ के खिलाफ आगे कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
राहुल गांधी के दौरे को लेकर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस जहां इसे संगठन को मजबूत करने की कवायद बता रही है, वहीं भाजपा नेता इसे लेकर लगातार निशाना साध रहे हैं। अभनपुर में होने वाले कार्यक्रम पर सभी की नजरें रहेंगी।