रायपुर

छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज बदला! प्रदेश के कई हिस्सों में गिरा पारा, शीतलहर का कहर जारी…

CG News: रायपुर प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। सरगुजा संभाग के कई इलाकों में शीतलहर चल रही है। अगले 5 दिनों तक वहां शीतलहर चलने की संभावना है।

2 min read
Nov 11, 2025
छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज बदला! प्रदेश के कई हिस्सों में गिरा पारा, शीतलहर का कहर जारी...(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। सरगुजा संभाग के कई इलाकों में शीतलहर चल रही है। अगले 5 दिनों तक वहां शीतलहर चलने की संभावना है। इधर मध्य व दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी अच्छी ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं आएगा।

ये भी पढ़ें

गरियाबंद मुठभेड़ में सामान छोड़कर भागे नक्सली, पुलिस ने की अपील, कहा- हिंसा छोड़ें, मुख्यधारा से जुड़ें…

CG News: 5 दिनों तक कई इलाकों में शीतलहर

प्रदेश में नवंबर के दूसरे सप्ताह में शीतलहर चलना आश्चर्य करने वाला नहीं है। पिछले साल तो पहले सप्ताह में शीतलहर चल रही थी। अंबिकापुर प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा रहा और वहां न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5.3 डिग्री कम है। पिछले साल 1 नवंबर को अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रहा।

जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री हो और सामान्य से 5 डिग्री कम हो तो यह शीतलहर की स्थिति होती है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.1 डिग्री कम है। पिछले साल 1 नवंबर को रायपुर में पारा 14.3 डिग्री पर था। सुबह व रात में अच्छी ठंड पड़ने से लोग गरम कपड़े भी पहनने लगे ह्रैं।

रायपुर: 3.50 लुढ़का पारा

रायपुर में पिछले तीन दिनों में पारा 3.5 डिग्री तक लुढ़का है। 8 नवंबर को न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री था। अब 15 डिग्री से नीचे आ गया है। पहाड़ी व मैदानी इलाकों में ऐसे ही तापमान लुढ़का है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में 4 से 5 डिग्री तक तापमान गिरा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क है। इसलिए ठंड जारी रहेगी। खाड़ी में कोई सिस्टम नहीं है। इसलिए बादल भी साफ हैं और दिन-रात का पारा गिरने लगा है।

सामान्य से 1-7 डिग्री कम

ज्यादातर इलाकों में सोमवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक कम तथा न्यूनतम तापमान 1 से 7 डिग्री तक कम है। मैदानी इलाका वाला दुर्ग में भी शीतलहर जैसी स्थिति है। वहां न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 7.1 डिग्री कम है। पेंड्रारोड में रात का पारा 10.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5.2 डिग्री कम है। प्रदेश के पहाड़ी व मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही हैं। कई इलाकों में सुबह घना कोहरा भी छाने लगा है।

Published on:
11 Nov 2025 10:18 am
Also Read
View All

अगली खबर