रायपुर

विनोद वर्मा की जमानत को लेकर सुनवाई पूरी, दोपहर 3 बजे कोर्ट सुनाएगा फैसला

मंत्री के कथित सेक्स सीडी कांड में जेल भेजे गए विनोद वर्मा को जमानत के लिए बुधवार को सेशन कोर्ट में सुनवाई हुई।
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2017, 1:48 PM IST
Vinod Verma
सेक्स सीडी कांड: आज पेश होगी विनोद वर्मा की जमानत अर्जी, पुलिस ने की पांच संदेही से पूछताछ

रायपुर . मंत्री राजेश मूणत के कथित सेक्स सीडी कांड में जेल भेजे गए विनोद वर्मा को जमानत के लिए बुधवार को सेशन कोर्ट में सुनवाई हुई। सेशन कोर्ट में करीब डेढ़ घंटे तक विनोद वर्मा की याचिका को लेकर दोनों पक्षों में बहस हुई। कोर्ट दोपहर 3 बजे के बाद विनोद वर्मा के जमानत को लेकर फैसला सुनाएगा।

कथित सेक्स सीडी कांड में जेल भेजे गए विनोद वर्मा को जमानत के लिए मंगलवार को याचिका लगाई गई थी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीलम चंद सांखला ने इसे सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है।

इसके पहले भी प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में याचिका लगाई गई थी। लेकिन, कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था। बचाव पक्ष के अधिवक्ता फैजल रिजवी ने बताया कि कोर्ट में पांच प्रमुख बिंदुओं पर अपील की गई है।

पेश किए गए आवेदन में विनोद वर्मा के खिलाफ दर्ज किए गए एफआईआर और गिरफ्तारी से लेकर कोर्ट में पेश किए गए साक्ष्य का हवाला दिया है। 27 अक्टूबर को गिरफ्तार किए जाने और रिमांड में पूछताछ करने के बाद भी सीडी पेश नहीं करने का आरोप लगाया गया है।

गौरतलब है कि अश्लील सीडी कांड में पुलिस ने विनोद वर्मा को गाजियाबाद स्थित घर से गिरफ्तार किया था। इस मामले की छानबीन करने के लिए लैपटाप, पेन ड्राइव और मोबाइल क्लिपिंग को जब्त कर कोर्ट में पेश किया गया। इसे जांच के लिए हैदराबाद स्थित साइबर लैब में भेजा गया है।

Updated on:
8 Nov 2017, 1:48 PM IST
Published on: