फेसबुक पर अश्लील फोटो वॉयरल होने की जानकारी उसके स्कूल में फैली, तब परिजनों ने थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक उरला की 15 वर्षीया छात्रा ऑटो से स्कूल जाती थी। इस कारण ऑटो चालक उसे पहचानता था। 6 अगस्त को छात्रा कुछ सामान खरीदकर उसी ऑटो से घर लौट रही थी। ऑटो में चालक राजेश यादव के अलावा उसका दोस्त सज्जाद खान और एक अन्य युवक था। छात्रा को अकेली देखकर तीनों उसे सूनसान स्थान में ले गए और अश्लील हरकत कर उसकी फोटो भी खींच ली।