9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस नक्सली ने किया खून खौलाने देने वाला खुलासा, सुनकर पुलिस भी रह गई हैरान

कुंजामपारा पण्डेवार निवासी माओवादी लिंगू रेलवे दोहरीकरण में लगी वाहनों में आगजनी के अलावा कई अन्य वारदातों में भी शामिल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 7 Nov 2017, 12:31 PM IST

Arrested naxal

दंतेवाड़ा. पुलिस और जवानों की कार्रवाई लाई रंग जिसमें एक ऐसे नक्सली को गिरफ्तार किया है जिसने भगवान की प्रतिमा को ठेस पहुंचाया था। जिले की भांसी और फरसपाल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में माओवादी डीएकेएमएस अध्यक्ष लिंगू कुंजाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए इस नक्सली के उपर लगभग छह से अधिक वारदातों में को अंजाम देने का आरोप है और यह नक्सली उन सभी वारदातों में मुख्य भुमिका में शामिल रहा। पुलिस का दावा है कि माओवादी लिंगू कुंजाम ढोलकल की दुर्लभ गणेश प्रतिमा को गिराने की घटना में भी शामिल रहा था।

संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर नक्सली लिंगू कुंजाम को पंडेवार के घने जंगलों से गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सुचना मिलते ही पुलिस ने अपनी रूट प्लान के तहत कार्रवाई करते हुए दंतेवाड़ा एएसपी गोरखनाथ बघेल ने बताया कि भांसी और फरसपाल पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर नक्सली लिंगू कुंजाम को पंडेवार के घने जंगलों से गिरफ्तार किया। कुंजामपारा पण्डेवार निवासी माओवादी लिंगू रेलवे दोहरीकरण में लगी वाहनों में आगजनी के अलावा कई अन्य वारदातों में भी शामिल रहा है। मुखबिर की सूचना पर उक्त कार्रवाई की गई।

खूंखार नक्सली अरेस्ट, जिसने 3 हजार फीट पर विराजमान दुर्लभ गणेश की प्रतिमा के किए थे टुकड़े-टुकड़े गणेश मूर्ति को तोडऩे एवं पहाड़ी से नीचे गिराने में अहम भूमिका निभाई थी पुलिस अधिकारी की मानें तो 25 जनवरी 2017 को ढोलकल पहाड़ी में 3000 फीट की उंचाई पर स्थित विश्व प्रसिद्ध गणेश प्रतिमा को गिराने में भी इसका हाथ रहा। मिरतूर एरिया कमेटी कमाण्डर अनिल, प्रवीण व अन्य नक्सलियों के साथ मिलकर विश्व प्रसिद्ध ढोलकल की मुर्ति को इसने गणेश मूर्ति को तोडऩे एवं पहाड़ी से नीचे गिराने में अहम भूमिका निभाई थी।

इन मामलों में था शामिल
इसके अलावा कमालूर, झिरका के बीच रेल पटरी को उखाडऩे, पण्डेवार में गांव वालों की मीटिंग लेकर जिंदल कंपनी का विरोध करने एवं कंपनी की ड्रिलिंग मशीन को आग के हवाले करने, भांसी.कमालूर के बीच रेलवे ट्रेक को नुकसान पहुंचाने सहित पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने जैसी वारदातों में उक्त नक्सली शामिल रहा जिसे घेरा बंदी कर पकड़ कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।