रायपुर

Crime Alerts : रायपुर में बेखौफ हुए गुंडे ! आधी रात बंदूक लेकर फैक्ट्री में की लूटपाट, लाखों का सामान लेकर फरार

Chhattisgarh Crime News : फैक्ट्री में 26-27 की रात करीब 2 बजे तीन नकाबपोश घुसे। रात में काम कर रहे जयमंत भगत और हर्ष ध्रुव को पिस्टल दिखाकर कैशियर और कैश के बारे में पूछने लगे। कर्मचारियों को पिस्टल दिखाकर जो मिला, उसे लेकर फरार हो गए।
2 min read
• •
Updated: 7 Dec 2023, 8:26 AM IST
crime_in_raipur.jpg

Crime In Raipur : आमानाका इलाके की एक फैक्ट्री में आधी रात कुछ नकाबपोश लुटेरों ने धावा बोला। कर्मचारियों को पिस्टल दिखाकर जो मिला, उसे लेकर फरार हो गए। इसकी जानकारी होने पर फैक्ट्री संचालकों ने पुलिस को सूचना दी। मामले में 9 दिन बाद पुलिस ने चोरी का अपराध दर्ज किया है। आरोपियों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के मुताबिक मारुति लाइफ स्टाइल कोटा में रहने वाले नीतेश खंडेलवाल का महोबाबाजार के पास लद्यु उद्योग इकाई मेसर्स सत्यम पॉलिमर्स के नाम से फैक्ट्री है। फैक्ट्री में 26-27 की रात करीब 2 बजे तीन नकाबपोश घुसे। रात में काम कर रहे जयमंत भगत और हर्ष ध्रुव को पिस्टल दिखाकर कैशियर और कैश के बारे में पूछने लगे। उन्होंने इसकी जानकारी होने से इनकार कर दिया।

इसके बाद तीनों उन्हें धमकाते हुए बाहर निकले और जाते-जाते मशीन में लगने वाले मेन ड्राइव और तांबे का तार लेकर चले गए। तीनों छत में बने दरवाजे को तोड़कर भीतर घुसे थे। इसके बाद कर्मचारियों को डरा-धमकाकर सामान ले भागे। इसकी सूचना मिलने पर नीतेश ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की। और फुटेज के आधार आमानाका थाने में शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।

9 दिन बाद अपराध दर्ज

घटना 26-27 नवंबर की रात की है, लेकिन मामले में एफआईआर 6 दिसंबर को दर्ज किया गया है। इस संबंध में पुलिस का दावा है कि फुटेज की जांच की जा रही थी। मामले में अब तक आरोपियों का पता नहीं चल पाया है।

सिलाई मशीन ले भागे चोर

इसी तरह खमतराई इलाके में एक जूट उद्योग में चोरों ने धावा बोला। सिलाई मशीन लेकर चोर भाग निकले। इसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस के मुताबिक रावाभाठा बालाजी जूट उद्योग में मंगलवार-बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने टायलेट की खिड़की तोड़कर भीतर प्रवेश किया। इसके बाद प्लांट में 9 बोरी सिलाई मशीन और स्पेश पार्टस, 6 सिलिंग फैन, 4 एग्जास्ट फैन सहित डेढ़ लाख का माल ले भागे। इसकी शिकायत पर खमतराई पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

Updated on:
7 Dec 2023, 8:26 AM IST
Published on: