8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Train Cancelled : 7 हजार से ज्यादा टिकट कैंसिल… निज़ामुद्दीन, गोंडवाना समेत कई बड़ी ट्रेनें रद्द, फटाफट देखें लिस्ट

Cancelled Train Updates : ट्रेन कैंसिलेशन के इस दौर में रेलवे प्रमुख रिजर्वेशन रायपुर स्टेशन के काउंटरों में इन दिनों सबसे अधिक भीड़ कैंसिल टिकट का रिफंड लेने के लिए लग रही है। बिलासपुर, रायपुर से सबसे अधिक लोग छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में ही सफर करते हैं। बुधवार को यह ट्रेन भोपाल रेलवे मंडल के बुदनी-बरखेड़ा स्टेशनों के बीच नॉन इंटरलॉकिंग के लिए ब्लॉक की वजह से नहीं चली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 7 Dec 2023, 8:03 AM IST

train_cancle.jpg

Cancelled Train Alerts : रेलवे की तीसरी रेल लाइन तैयार करने के लिए एक तरफ तेजी से काम चल रहा है, तो दूसरी तरफ हजारों यात्रियों की आवाजाही को लेकर सांसें फूल रही हैं। छत्तीसगढ़ से अमृतसर के बीच चलने वाली सबसे बड़ी ट्रेन छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के पहिए ब्लॉक के कारण बुधवार को थम गए। गुरुवार को रायगढ़ से निजामुद्दीन के बीच चलने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस भी रद्द हो रही है। ये दोनों ऐसी एक्सप्रेस ट्रेनें हैं, जिनमें आसानी से रिजर्वेशन कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल होता है। ऐसे में दोनों तरफ से चार से पांच फेरों के कैंसिलेशन से 10 हजार से ज्यादा यात्रियों का सफर प्रभावित हुआ है। क्योंकि अन्य किसी दूसरी ट्रेनों में यात्रियों को टिकट मिल नहीं रहा है।

यह भी पढ़ें : फुटबाल प्रतियोगिता में केरल की टीम ने आरकेएम को दी शिकस्त, अब इस दिन खेली जाएगी दूसरी मैच

इस समय रायपुर, बिलासपुर और नागपुर रेल मंडल में ही नहीं, बल्कि रेलवे के आधा दर्जन से ज्यादा रेल डिवीजनों में ब्लॉक के कारण रेल परिचालन काफी प्रभावित हो रहा है। ट्रेनें कैंसिल हो जाने पर जो यात्री महीने-दो महीने पहले से कंफर्म टिकट लेकर सफर करने की तारीख का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें अब रेलवे के काउंटरों तक टिकट कैंसिल का रिफंड लेने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

ई-टिकट वाले यात्रियों का रिफंड तो एक सप्ताह के अंदर उनके बैंक एकाउंट में वापस रेलवे लौटा देता है, लेकिन काउंटर रिजर्वेशन टिकट वाले यात्रियों को ज्यादा परेशानी झेलने पड़ रही है। क्योंकि ट्रेन कैंसिलेशन के तीन दिनों के अंदर उन्हें रिफंड लेना रेलवे ने अनिवार्य किया हुआ है। ऐसे में किन्हीं कारणों से लोग यदि इस अवधि में रिफंड नहीं ले पाते हैं तो उनका पूरा पैसा डूब जाता है।

यह भी पढ़ें : सावधान! दंतेवाड़ा की यह सड़क दे रही मौत को बुलावा, एक ही बारिश ने खोल दी पोल

ये दोनों एक्सप्रेस 10 फेरे के लिए कैंसिल

बिलासपुर, रायपुर से सबसे अधिक लोग छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में ही सफर करते हैं। बुधवार को यह ट्रेन भोपाल रेलवे मंडल के बुदनी-बरखेड़ा स्टेशनों के बीच नॉन इंटरलॉकिंग के लिए ब्लॉक की वजह से नहीं चली। सबसे लंबी दूरी की इस ट्रेन के साथ ही गोंडवाना एक्सप्रेस गुरुवार से कैंसिल है। इन दोनों ट्रेनों के 10 फेरों के हजारों यात्रियों की यात्रा कैंसिल हुई है। 6 एवं 7 दिसम्बर को निज़ामुद्दीन तरफ से 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस और 8 एवं 9 दिसम्बर को रायगढ़ से 12409 रायगढ़- निज़ामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस रद्द है। 6, 7 एवं 8 दिसम्बर को कोरबा से 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और अमृतसर तरफ से 8, 9 एवं 10 दिसम्बर को कैंसिल है।

काउंटरों पर टिकट की बजाय रिफंड लेने वाले ज्यादा

ट्रेन कैंसिलेशन के इस दौर में रेलवे प्रमुख रिजर्वेशन रायपुर स्टेशन के काउंटरों में इन दिनों सबसे अधिक भीड़ कैंसिल टिकट का रिफंड लेने के लिए लग रही है। रिजर्वेशन टिकट कम बन रहे हैं। क्योंकि इन दोनों एक्सप्रेस के अलावा राजनांदगांव रेलवे लाइन से होकर आने-जाने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में 14 दिसंबर के बीच कैंसिल की गई हैं।