8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फुटबाल प्रतियोगिता में केरल की टीम ने आरकेएम को दी शिकस्त, अब इस दिन खेली जाएगी दूसरी मैच

Narayanpur News: 9 दिसंबर तक आई लीग तृतीय डिवीजन फुटबॉल प्रतियोगिता के तृतीय दिन अर्थात 5 दिसंबर को दो मैच खेले गए। इसमें सुबह 9 बजे आरकेएम फुटबॉल अकादमी एवं केरल के मध्य पहला मैच हुआ था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नारायणपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 6 Dec 2023, 3:17 PM IST

football_team.jpg

Chhattisgarh news: नारायणपुर में 9 दिसंबर तक आई लीग तृतीय डिवीजन फुटबॉल प्रतियोगिता के तृतीय दिन अर्थात 5 दिसंबर को दो मैच खेले गए। इसमें सुबह 9 बजे आरकेएम फुटबॉल अकादमी एवं केरल के मध्य पहला मैच हुआ था।

इसमें केरल ने 2-1 से जीत हासिल कर ली। आरकेएम टीम के ओर से 50वे मिनट पर प्रणव मंडावी ने एक गोल दागा था। वही केरल के ओर से 64 और 82 मिनट पर दो गोल दागे थे। इस दौरान आरकेएम की ओर से उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया गया। इसमें आश्रम प्रबंधन बच्चों के खेल से खुश हैं, उनका कहना है की भले ही हम हार रहे हैं । लेंकिन इतनी बड़ी अनुभवी टीम के विरुद्ध हमारे बच्चों ने जो खेल का प्रदर्शन किया है वह सराहनीय है। वही दूसरा मैच में भवानीपुर एफसी को गढ़वाल एफसी 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान सुबह के मैच देखने करीब 2 हजार लोग उपस्थित थे। जबकि द्वितीय मैच देखने करीब 1 हजार 500 लोग उपस्थित हुए थे।

वही 7 दिसंबर गुरुवार सुबह 9 बजे भवानीपुर और मणिपुर के बीच पहला मैच खेला जाएगा। वही दोपहर 2.30 बजे केरल और गढ़वाल एफसी दिल्ली के बीच द्वितीय मैच खेला जाएगा।

यह भी पढ़े: जादू-टोने के शक में ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, पहले धारदार से रेता गला फिर...फैली सनसनी