रायपुर

Crime News: घर में घुसकर परिवार के सामने युवक को मारा चाकू, 24 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं

Crime News: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। एक दिन पहले भी चाकूबाजी: घटना के एक दिन पहले टिकरापारा इलाके में भी चाकूबाजी हुई थी।

less than 1 minute read
May 10, 2025
पैसों के विवाद पर खूनी संघर्ष! उधार मांगने पर ढाबा संचालक(photo-patrika)

Crime News: शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बदमाशों को घर-परिवार का खौफ नहीं रहा। कोतवाली इलाके में घर में घुसकर युवक को चाकू मारा गया। घटना के समय पीड़ित के परिवार वाले भी मौजूद थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Crime News: बदमाशों में खौफ…

पुलिस के मुताबिक टिकरापारा के मौलीमंदिर के पास रहने वाले प्रत्युश तिवारी के घर दोपहर करीब 3 बजे भूवन, पंकज, गोल्डी व अन्य युवक जबरदस्ती घुस गए। इसके बाद प्रत्युश को पकड़ कर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से लगातार कई वार करने से प्रत्युश मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के समय प्रत्युश के परिवार वाले भी थे। इसके बाद भी बदमाशों में खौफ नहीं था।

उनके सामने ही युवक पर चाकू से बेरहमी से कई वार किए। इसके बाद आरोपी भाग निकले। युवक लहूलुहान होकर घर में गिर पड़ा। इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की गई।

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई

Crime News: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। एक दिन पहले भी चाकूबाजी: घटना के एक दिन पहले टिकरापारा इलाके में भी चाकूबाजी हुई थी। बताया जाता है कि प्रत्युश और उसके साथियों ने आरोपी पक्ष के एक युवक को मारा था। उसका बदला लेने के लिए आरोपी पीड़ित के घर घुस गए। फिलहाल मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Published on:
10 May 2025 09:15 am
Also Read
View All

अगली खबर