16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Crime News: दुष्कर्म पीड़िता की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

CG Crime News: रायपुर में टिकरापारा इलाके में एक दुष्कर्म पीड़िता की हत्या की कोशिश की गई। आरोपी उसके साथी ने पीड़िता की दोपहिया को लात मारकर गिराया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 28 Nov 2024, 11:24 AM IST

CG Crime

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में टिकरापारा इलाके में एक दुष्कर्म पीड़िता की हत्या की कोशिश की गई। आरोपी उसके साथी ने पीड़िता की दोपहिया को लात मारकर गिराया। इसके बाद उससे मारपीट की। उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश की गई।

पीड़िता की सहेली उसका वीडियो बनाने लगी, तो उसका मोबाइल तोड़ दिया। आसपास से गुजर रहे कुछ युवकों ने बचाव किया। इसके बाद आरोपी भाग निकले। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: CG Crime News: राइस मिल में पुलिस की दबिश, डंप था डेढ़ लाख रुपए का पटाखा, संचालक गिरफ्तार

CG Crime News: केस वापस लेने बना रहे दबाव

पुलिस के मुताबिक दुष्कर्म पीड़िता युवती अपनी सहेली के साथ खाना खाकर रात करीब 11 बजे उसे छोड़ने जा रही थी। दोनों दोपहिया में थे। कृष्णा नगर रोड के पास पीछे से दोपहिया सवार निखिल यादव अपने दोस्त संकल्प के साथ पहुंचा। निखिल ने पीड़िता की चलती दोपहिया को लात मार कर गिरा दिया। इससे पीड़िता और उसकी सहेली नीचे गिर गए। इसके बाद निखिल गाली-गलौज करते हुए दुष्कर्म पीड़िता युवती से मारपीट करने लगे।

दुष्कर्म का केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगे। पीड़िता ने इससे इनकार किया, तो उसकी पिटाई करते हुए गला दबाना शुरू कर दिया। इस दौरान पीड़िता की सहेली ने उसका वीडियो बनाना शुरू किया, तो मोबाइल को तोड़ दिया। इस दौरान आसपास से गुजर रहे कुछ युवकों ने आरोपियों को रोका। इसके बाद आरोपी अपनी दोपहिया से फरार हो गए। इसकी शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।