रायपुर

DA Hike: साय सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का DA 2% बढ़ा, अब मिलेगा 55% महंगाई भत्ता… जानें कब हाथ आएगी मोटी सैलरी

DA Hike News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। अब केंद्र सरकार के बराबर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

less than 1 minute read
Aug 19, 2025
CM साय की बड़ी घोषणा (फोटो सोर्स- पत्रिका)

DA Hike: छत्तीसगढ़ की कैबिनेट बैठक से राज्य के लाखों शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक में राज्य के सभी सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की वृद्धि का ऐलान किया। इस फैसले के बाद अब छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के बराबर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

ये भी पढ़ें

CG Politics: सीएम की विदेश यात्रा पर बैज ने उठाए सवाल, बोले – क्या प्रदेश को कुछ फायदा मिलेगा… जमकर साधा निशाना

DA Hike: जानें कब मिलेगा लाभ?

मुख्यमंत्री ने बताया कि बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ नवंबर माह से राज्य के करीब 4 लाख अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा। वित्त विभाग जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी करेगा, जिसके बाद बढ़ा हुआ DA आगामी वेतन और पेंशन भुगतान में समायोजित कर दिया जाएगा।

त्योहार से पहले बड़ा तोहफा

सरकार के इस कदम से कर्मचारियों की जेब में सीधे आर्थिक लाभ पहुंचेगा। इसे त्यौहार से पहले राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारी हितों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और समय-समय पर उनके पक्ष में सकारात्मक निर्णय लेती रही है।

DA Hike: के बराबर हुआ राज्य का DA

इस घोषणा के साथ ही अब राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र सरकार के बराबर हो गया है। इससे न केवल कर्मचारियों को राहत मिलेगी बल्कि वेतन और पेंशनधारियों की क्रय क्षमता भी बढ़ेगी।

कर्मचारियों को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री के इस फैसले से महंगाई की मार झेल रहे कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए यह निर्णय राहत भरा साबित होगा। राज्य सरकार का यह कदम कर्मचारी वर्ग में विश्वास और उत्साह को और मजबूत करेगा।

ये भी पढ़ें

पूर्व मंत्री ने PM मोदी को लिखा पत्र, बोले – सड़क निर्माण की स्वीकृति को निरस्त किया जाए… भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर की ये शिकायत

Updated on:
19 Aug 2025 03:05 pm
Published on:
19 Aug 2025 03:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर