रायपुर

Melody Moment Modi: PM मोदी और मेलोनी के साथ ‘मेलोडी मोमेंट पर दीपक बैज की टिप्पणी से छत्तीसगढ़ में सियासी तूफान

Modi Meloni Meeting Rome: छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान ने सियासी माहौल को गरमा दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे मोदी और मेलोनी हनीमून मनाने गए हों।
2 min read
May 21, 2026
Melody Moment Modi
मोदी-मेलोनी मुलाकात पर उठाए सवाल ( फोटो सोर्स- पत्रिका)

Melody Moment Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की विदेश यात्रा के अंतिम चरण में मंगलवार देर रात इटली की राजधानी रोम पहुंचे। रोम आगमन पर उनका औपचारिक स्वागत इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी भरी मुलाकात देखने को मिली। इस मुलाकात के बाद छत्तीसगढ़ में राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

Deepak Baij Statement: दीपक बैज ने मोदी-मेलोनी मुलाकात पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे दोनों हनीमून मनाने गए हों। साथ ही उन्होंने दोनों नेताओं की तस्वीरों को “वेडिंग शूट” जैसा बताया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

खाद की कमी का उठाया मुद्दा

वहीं दीपक बैज ने प्रदेश में खाद की कमी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि सोसायटी में खाद उपलब्ध नहीं है, जिससे किसान परेशान हैं। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि किसानों के लिए खाद का पर्याप्त स्टॉक कितना है और कमी से निपटने के लिए क्या अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई पर भी सरकार को घेरा। उनका कहना है कि पेट्रोल, डीजल, गैस और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता परेशान है। लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है, जबकि सरकार जनता की समस्याओं की ओर ध्यान देने के बजाय विदेश दौरों और प्रचार गतिविधियों में व्यस्त नजर आ रही है।

राजकीय स्वागत और रात्रिभोज

इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में विशेष रात्रिभोज का आयोजन किया। यह मुलाकात दोनों देशों के बीच बढ़ते कूटनीतिक और रणनीतिक संबंधों का संकेत मानी जा रही है। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर अनौपचारिक चर्चा भी की।

सोशल मीडिया पर चर्चा और “मेलोडी” ट्रेंड

मोदी और मेलोनी की मुलाकात के बाद उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। इसी दौरान “मेलोडी” नाम से एक नया ट्रेंड भी चर्चा में आ गया। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मेलोनी को प्रतीकात्मक टॉफी पैकेट भेंट किए जाने के बाद यह शब्द और लोकप्रिय हो गया। इसी बीच दोनों नेताओं की एक साथ तस्वीरों और वीडियो को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। कुछ विपक्षी नेताओं ने इस मुलाकात पर टिप्पणी करते हुए विवादित बयान दिए, जिससे राजनीतिक माहौल और गरमा गया।

कोलोसियम का दौरा और साझा यात्रा

कोलोसियम के ऐतिहासिक परिसर का प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री मेलोनी ने साथ में दौरा किया। इस दौरान दोनों नेता एक ही वाहन में रोम की सड़कों पर भी नजर आए। लगभग 2000 वर्ष पुराने इस ऐतिहासिक स्थल की यात्रा को दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

Updated on:
21 May 2026 05:43 pm
Published on:
21 May 2026 05:42 pm