रायपुर

‘माथे पर तिलक और मुख में राम नाम’, रायपुर में देवकीनंदन ठाकुर ने बताई सनातनी पहचान

Devkinandan Thakur Speech: कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि बच्चों को बचपन से सत्संग और श्रीमद्भागवत कथा से जोड़ना चाहिए, क्योंकि अच्छे संस्कार ही उन्हें अपराध और गलत रास्ते पर जाने से बचाते हैं।
2 min read
Jul 10, 2026
Devkinandan Thakur Katha
देवकीनंदन ठाकुर की कथा में संस्कारों पर जोर (photo source- Patrika)

Devkinandan Thakur Katha: शहर के इंडोर स्टेडियम में कथा सुना रहे देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि बच्चों को अच्छा संस्कार देकर ही अपराध और गलत मार्ग पर जाने से बचाया जा सकता है। ऐसा कोई माता-पिता नहीं, जो यह नहीं चाहते कि उनका बच्चा अच्छे मार्ग पर चले। इसलिए बच्चों को सबसे पहले सत्संग और कथा आयोजन से जरूर जोड़ें। कथा स्थल पर लोग दोपहर से ही पहुंचने लगे थे।

Sanatan Dharma: 14 जुलाई तक चलेगी कथा

जहां माथे पर टीका लगाकर नहीं आने वाले श्रद्धालुओं को टीका लगाकर अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। इस व्यवस्था से सभी श्रद्धालु तिलक धारण किए हुए नजर आए। कथा का आयोजन वैश्य फेडरेशन द्वारा किया जा रहा है। दूसरे दिन गुरुवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब (Guru Khushwant Saheb) पहुंचे और व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त कर कथा श्रवण किया। कथा संयोजक योगेश अग्रवाल ने बताया कि कथा पंडाल एक दिव्य और सनातनी स्वरूप में परिवर्तित हो गया। 14 जुलाई तक कथा चलेगी। प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से प्रारंभ होती है।

सवाल… छोटी-छोटी बातों पर हिंसक क्यों हो रहे

चिंता और सवालों के साथ कथाकार देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि आज के समय में बच्चे छोटी-छोटी बातों पर हिंसक क्यों हो रहे हैं, इस पर जरूर चिंतन करें। साथ ही यदि यह चाहते हैं कि आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान, चरित्रवान और धर्मनिष्ठ बनाना चाहते हैं, तो उन्हें बचपन से ही सत्संग और श्रीमद्भागवत कथा (Identity of being Sanatani) से जोड़ना होगा। माता-पिता का यह दायित्व है। क्योंकि कथा के माध्यम से बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण, भगवान श्रीराम और महान संतों के आदर्श जीवन से प्रेरणा मिलती है।

religious news: शिखा, ज्ञान, संयम और वैदिक परंपरा

कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालुओं को सनातनी होने की पहचान भी बताया। (Bhagwat Katha News) महाराज ने कहा कि माथे पर तिलक, सिर पर शिखा, गले में तुलसी की माला और मुख में राम नाम होना चाहिए– ये केवल पहचान नहीं, बल्कि आत्मिक अनुशासन के प्रतीक हैं। शिखा ज्ञान, संयम और वैदिक परंपरा के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। तुलसी की माला भगवान के प्रति भक्ति, पवित्रता और सात्विक जीवन का संदेश देती है।

Updated on:
10 Jul 2026 11:47 am
Published on:
10 Jul 2026 11:46 am
Also Read
View All
बारिश में जंगल-झरनों की ओर बढ़ा युवाओं का रुझान, छत्तीसगढ़ की साइकोलॉजिस्ट डॉ. शकुंतला दुल्हानी बोलीं- प्रकृति से दूर होता है तनाव

भूपेश बघेल को अकेला छोड़ गए? युवा कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में दो खेमों में कड़ा मुकाबला, देवेंद्र यादव पैनल आगे

Good News: ब्लड कैंसर समेत अन्य रक्त बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का अब रायपुर AIIMS में होगा उपचार, बोन मैरो ट्रांसप्लांट शुरू

सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर की भारत वापसी तय? ED ने भेजी 400 पन्नों की फाइल, दूसरी बार गिरफ्तारी वारंट जारी

सुकमा, बीजापुर, बस्तर समेत 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी, अगले 4 दिन बरसेंगे बादल, IMD का ताजा अपडेट