रायपुर

बिग बॉस फेम चाहत पांडे ने रैंप वॉक कर लगाया ग्लैमर का तड़का, ‘दिवा ऑफ छत्तीसगढ़’ में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी

Chahat Pandey Ramp Walk: बिग बॉस फेम और अभिनेत्री चाहत पांडेय ने रायपुर में आयोजित ‘दिवा ऑफ छत्तीसगढ़ 2026’ के ग्रैंड फिनाले में रैंप वॉक कर आकर्षण बढ़ाया। एसएस फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के 45 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Nov 2026, 1:28 PM IST
Bigg Boss Fame Chahat Pandey
चाहत पांडेय (फोटो सोर्स- पत्रिका)

रायपुर@हिमांशु शर्मा। Diva of Chhattisgarh 2026: राजधानी रायपुर में फैशन, ग्लैमर और प्रतिभा का शानदार संगम देखने को मिला। एसएस फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘दिवा ऑफ छत्तीसगढ़ 2026’ सीजन-7 का ग्रैंड फिनाले संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बिग बॉस फेम और बॉलीवुड अभिनेत्री चाहत पांडे (Bigg Boss Fame Chahat Pandey) सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने रैंप वॉक कर कार्यक्रम में ग्लैमर का तड़का लगाया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मिस्टर, मिसेज और टीन सहित अन्य कैटेगरी में प्रतियोगिता आयोजित हुई। टैलेंट के आधार पर जज ने विजेता घोषित किया।

इस तरह के राउंड से गुजरे प्रतिभागी

आयोजक शिखा साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को फैशन, एंटरटेनमेंट, रैंप वॉक और इंटरव्यू सहित कई राउंड से गुजरना पड़ा। करीब तीन महीने पहले ऑडिशन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। ऑडिशन के जरिए 45 प्रतिभागियों का चयन करने के बाद ग्रैंड फिनाले के लिए प्रतिभागियों को तैयार किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में से चारों कैटेगरी के विजेताओं का चयन किया गया। शिखा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को पहचान दिला सकें।

चार कैटेगरी में चुने गए विजेता

टीन कैटेगरी

  • मिस टीन छत्तीसगढ़ - परिधि गुप्ता
  • मिस टीन दिवा ऑफ आईकॉन छत्तीसगढ़- आराध्या प्रजापति
  • मिस टीन राजधानी- हर्षिता
  • फर्स्ट रनरअप- माधवी मिश्रा
  • सेकंड रनरअप- हिताक्षी

मिस कैटेगरी

  • मिस छत्तीसगढ़ - दिप्ती साहू
  • मिस दिवा आईकॉन ऑफ छत्तीसगढ़ - राजश्री
  • मिस राजधानी - सोना झा
  • फर्स्ट रनरअप- श्रेया तिवारी
  • सेकंड रनरअप- संजना

मिसेज कैटेगरी

  • मिसेज छत्तीसगढ़- जुगनी - मिसेज दिवा आईकॉन ऑफ छत्तीसगढ़-रीना भारती
  • मिसेज राजधानी- झील सिंह
  • फर्स्ट रनरअप- अंजु बंजारे
  • सेकंड रनरअप- अनिता शुक्ला

मिस्टर कैटेगरी

  • मिस्टर छत्तीसगढ़- सक्षम
  • फर्स्ट रनरअप- कुशल
Updated on:
17 Nov 2026, 1:28 PM IST
Published on: