
रायपुर/राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में चाची की बेरहमी से हत्या करने वाला मामला सामने आया है। यहां नाबालिग भतीजे ने ही अपनी ही सगी चाची के साथ शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के बाद पुलिसने आपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया। उसने खुलासा किया है कि शराब पिलाने के बाद जब बेहोश हो गई तो इसका फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।
दरअसल यह मामला राजनांदगांव जिले के घुमका थाना क्षेत्र के अउरदा गांव की है। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह अपनी चाची की हरकतों से बेहद परेशान था। इससे छुटकारा पाने के लिए ऐसा किया।
पति की हो चुकी है मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अउरदा निवासी 35 वर्षीय गायत्री बाई पति संतोष वर्मा अपने पति की मौत के बाद अपने पुत्र-पुत्री और जेठ के बच्चों के साथ रहती थी। गायत्री का नाबालिग जेठ बेटा उसके चरित्र पर शंका करता था और उसकी हत्या की साजिश करने में लगा हुआ था।
पुलिस को गुमराह करने जेवरात को निकाला
रविवार रात को मृतिका गायत्री ने अपने जेठ-बेटा से शराब व मुर्गा मंगाया और दोनों साथ में शराब पीए। इस दौरान आरोपी ने अपनी चाची को अधिक शराब का सेवन कराया और मदहोश अवस्था में जब उसकी चाची लघुशंका के लिए बाड़ी की ओर गई तो आरोपी ने उसके सिर पर लोहे के राड से हमला कर दिया।
जानलेवा हमले के बाद गायत्री जमीन में गिर गई। इस बीच आरोपी ने पत्थर से उसका सिर बुरी तरह कुचल दिया। आरोपी पुलिस को गुमराह करने के नीयत से मृतिका के कान के सोने का खिनवा, गले में पहने सोने के पत्ती और राड को छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है।