रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र की आज शुरूआत हो गई। सत्र के पहले दिन सदन में दिवंगत छत्तीगसढ़ के राज्यपाल बलरामदास जी टंडन, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी और छत्तीसगढ़ के पूर्व वित्त मंत्री रामचन्द्र सिंहदेव को श्रद्धांजलि दी गई।