9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्यापारियों को फूल मालाएं देकर की भारत बंद को सफल बनाने की अपील, दोपहर बाद खुली दुकानें

जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने जिला मुख्यालय में रैली निकालकर व्यापारियों से दुकानें बंद करने की अपील की
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 11 Sep 2018, 3:36 PM IST

bharat band

व्यापारियों को फूल मालाएं देकर की भारत बंद को सफल बनाने की अपील, दोपहर बाद खुली दुकानें

महासमुंद. पेट्रोल व डीजल के मूल्य में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर भारत बंद का जिले में मिलाजुला असर देखने को मिला। जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने जिला मुख्यालय में रैली निकालकर व्यापारियों से दुकानें बंद करने की अपील की। हालांकि, दोपहर बाद शहर की कुछ दुकानें खुल गई। वहीं सोमवार की सुबह पेट्रोल के दाम में 23 पैसे की वृद्धि हुई। अब पेट्रोल की कीमत 80.73 रुपए प्रतिलीटर तक पहुंच गई है। वहीं डीजल में 22 पैसे बढ़ोतरी हुई, अब इसकी कीमत प्रतिलीटर 77.32 रुपए तक पहुंच गई है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष आलोक चंद्राकर ने बताया कि पेट्रोलियम पदार्थों में लगातार वृद्धि हो रही है। केंद्र की भाजपा सरकार मूल्य वृद्धि को रोकने में अक्षम है। जिससे देश में महंगाई बढ़ गई है। आम जनता इस महंगाई में झुलस रही है। इसके विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने १० सितंबर को भारत बंद का आव्हान किया था। इसके मद्देनजर शहर में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही बाइक में घूम-घूम कर भारत बंद के लिए समर्थन मांगा। बंद को पूर्ण समर्थन देते हुए व्यवसायियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों को स्वस्फूर्त बंद रखा।

बंद के समर्थन में सभी प्रतिष्ठानें बंद रहीं। वहीं चाय ठेला व चाय-नाश्ते की दुकानें भी बंद रही। लोगों को सुबह से भटकना पड़ा। बंद के आव्हान को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की चाक-चौबंध व्यवस्था थी। सभी चौक-चौराहों पर पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। वहीं कोतवाली पेट्रोलिंग भी लगातार शहर में पेट्रोलिंग कर माहौल का जायजा ले रही थी।

गढफ़ुलझर. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में वृद्धि के विरोध में नगर बंद कराया। हालांकि, १२ बजे के बाद कुछ दुकानें खुल गईं। सोमवार की सुबह कांग्रेसियों ने शहर के व्यवसायियों से बंद के लिए समर्थन मांगा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इस्तियाक खैरानी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मंजीत सिंह सलूजा, तौकीर दानी, मोहतसीब दानी, नंदलाल मिश्रा, गौतम बंजारा, मनीष गुप्ता, रनदीप सलूजा, इमरान, ईसाक मोहम्मद, मुंशीराम प्रधान, सतीश भोई, सीताराम अग्रवाल, नरेन्द्र साव,नित्यानंद, दिव्या नंद, नर्मदा नायक, राधेश्याम, सतीश सेंदरिया, देवेन्द्र, जगदीश पाण्डे, अशफाक खैरानी, कन्हैया, मोतीलाल, महेंद्र आदि कांग्रेसी शामिल थे।

खल्लारी. भारत बंद के आव्हान के बाद खल्लारी में बंद का असर दिखा। कांग्रेसियों ने व्यापारियों से बंद के लिए समर्थन मांगा। व्यापारियों ने एनएच-३५३ स्थित सभी दुकानें बंद रखी। इस दौरान व्यापारी संघ अध्यक्ष देवानंद निर्मलकर ने भी स्थानीय कांग्रेसी युवा नेताओं के साथ बाइक रैली के माध्यम से बंद सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। इस संबंध में खल्लारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष तारेश साहू ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से भारत बंद का आव्हान किया गया था। बंद को सफल बनाने में राहुल कुलदीप, राजेश राजपूत, भूपेन्द्र ध्रुव, सोमनाथ तोडेकर, देवानंद निर्मलकर, मनहरण गुप्ता, तोषराम साहू, राजकुमार सिन्हा, चोखे सिन्हा, शुभम मधुकर साहू, अजय चंद्राकर, संतोष साहू, बरूण यादव, योगेश देवांगन, उदय साहू, तुलस सेन, रूप सिंग निषाद, युगल सेन, दिनु ध्रुव सहित कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।

पिथौरा. पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत बंद का आव्हान किया गया था। इस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर में सुबह घूम-घूमकर व्यापारियों से बंद का समर्थन मांगा। साप्ताहिक बाजार बंद रहा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें राष्ट्रपति से कीमतों में कमी करने संबंधी निर्देश भारत सरकार को देने का आग्रह किया गया है। बंद को सफल बनाने में ब्लॉक अध्यक्ष अनंत सिंह वर्मा, उषा पटेल, देवेश निषाद, रणजीत कोसरिया, नंदु राम राजपूत, विकास शर्मा, ज्योतिष अग्रवाल, बबलू सोनी, सुमित सिंघल, रमाशंकर तिवारी, ओमप्रकाश डड़सेना, राजा बग्गा, श्यामसुन्दर एरन, महेन्द्र साव, मेहत्तरसिंह जगत, राजू सिन्हा, बलवंत निषाद, प्रेमलाल सिन्हा, ओम सिन्हा, गोलू रावल, संजय सिन्हा, मोतीलाल जांगड़े, अभय सोनवानी, हराधन साहू, सुरेश मलिक, सरजू तिवारी, लोकनाथ डड़सेना, सचिन घरडे, कल्याण राजपूत, सहित अनेक कांग्रेसियों का योगदान रहा।