जिले के वनांचल क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से माओवादी गतिविधियां काफी बढ़ गई है। बस्तर में दबाव बढऩे के बाद उन्होंनं सुरक्षित ठिकाने की तलाश में यहां के रिसगांव, मादागिरी, खल्लारी, गादुलबाहरा, आमाबाहरा, लिखमा, चमेदा, बोराई आदि क्षेत्रों में अपनी आमद बढ़ा दी है। पुलिस भी लगातार इनके ऊपर नजर रखे हुए है। शायद यही कारण है कि पिछले दिनों मादागिरी के पास एक मुठभेड़ में पुलिस को गोबरा एलओएस कमांडर जयसिंह को मारने में सफलता मिली थी। पुलिस को सूचना मिली है कि उनके साथी माओवादी इस घटना का प्रतिशोध ले सकते हैं।