CG Vyapam: अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल पर 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। 15 मई से प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकते है और 22 मई को प्रवेश-परीक्षा होगी। 12वीं उत्तीर्ण छात्र आवेदन कर सकते हैं।
CG Vyapam: छत्तीसगढ़ में गर्मी के तेवर तल्ख हो गए हैं, और आने वाले दिनों में राहत की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ सकता है। विभाग ने 24 अप्रैल से मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में भीषण हीट वेव (लू) चलने की चेतावनी जारी की है, जिसका असर अगले तीन दिनों तक रहेगा। भीषण गर्मी को देखते हुए बिलासपुर में व्यापम की प्रतियोगी परीक्षाओं के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। अब दोपहर 12 बजे के बजाय परीक्षाएं सुबह 10 बजे से होंगी। इसके तहत 26 अप्रैल को मंडी बोर्ड उप निरीक्षक, 14 मई को एसएससी नर्सिंग व पीईटी और 21 मई को पीपीएचटी की परीक्षा संशोधित समय पर आयोजित की जाएगी। नागरिकों को लू से बचने की सलाह दी गई है।
नई व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 9:30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में एंट्री बंद कर दी जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को समय का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
परीक्षा में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी की पुलिस द्वारा फ्रिस्किंग की जाएगी। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले ही अपने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर लें और परीक्षा के दिन कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचें।
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के मूलविज्ञान केंद्र (सीबीएस) में संचालित पंचवर्षीय एमएससी एकीकृत पाठ्यक्रम सत्र 2026-2027 में प्रवेश-परीक्षा हेतु आवेदन की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल पर 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। 15 मई से प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकते है और 22 मई को प्रवेश-परीक्षा होगी। 12वीं उत्तीर्ण छात्र आवेदन कर सकते हैं। पूर्णतः आवासीय इस पाठ्यक्रम की कुल 60 (40 स्कालरशिप सीट 20 पेमेंट सीट) सीटों पर प्रवेश लिया जा सकेगा।
उच्च न्यायालय में सहायक ग्रंथपाल के 7 पदों पर भर्ती की जाएगी। रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज 24 अप्रैल से शुरू हो रही है। अभ्यर्थी 23 मई तक छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट से आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा 26 जुलाई को संभावित है। अभ्यर्थी के लाइब्रेरी साइंस या लाइब्रेरी और सूचना विज्ञान में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति 3 वर्ष की परिवीक्षा पर की जाएगी।