रायपुर

अगर आप भी दही में नमक मिलकर खाते हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर

दही खाने के फायदे कई बार हमारी गलतियों के कारण नुकसान में बदल जाते है और उसकी वजह है दही खाने का सही तरीका और समय के बारे में नहीं जानना। बहुत से लोग दही में नामक मसाले या चीनी मिलकर खाते हैं लेकिन कब और कितना होना चाहिए ये बहुत ही महत्वपूर्ण है।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2019, 4:50 PM IST
curd.jpg
,,

रायपुर. दही खाने के शौक़ीन लोगों की दुनिया में कोई कमी नहीं है। दही से बने अलग अलग व्यंजन भी लोगों को खूब भाते हैं। दही स्वास्थ्य की दृष्टि से भी काफी कारगर होती है। दही खाने से पाचन क्रिया बढ़ती है और त्‍वचा की चमक बनी रहती है। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन पाए जाते हैं।

दही खाने के फायदे कई बार हमारी गलतियों के कारण नुकसान में बदल जाते है और उसकी वजह है दही खाने का सही तरीका और समय के बारे में नहीं जानना। बहुत से लोग दही में नामक मसाले या चीनी मिलकर खाते हैं लेकिन कब और कितना होना चाहिए ये बहुत ही महत्वपूर्ण है।

दही में ना मिलाएं नमक

दही एक प्रकार की आयुर्वेदिक औषधि है, जिसमें हमें नमक मिलाकर नहीं खाना चाह‍िए। नमक मिलाने से दही जहर का काम करता है, क्‍योंक‍ि नमक मिलाने से इसे बैक्‍टीर‍िया मर जाते हैं और यह फिर फायदेमंद नहीं रहता है। दही को हमेशा मीठी चीजों, चीनी, गुड़, बूरा, मिश्री आद‍ि के साथ खाना चाह‍िए।

मिश्री के साथ खाने में है फायदा

अगर दही में मिश्री मिलाकर खाएं तो बहुत फायदा होता है। आयुर्वेद में भी इस बारे में ल‍िखा गया है क‍ि दही-मिश्री खाने से शरीर में रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। दही-मिश्री खाने के प्रथा हमारे देश में सदियो पुरानी हैं। जन्‍माष्‍टमी में इसल‍िए भगवान कृष्‍ण को दही-मिश्री का भोग लगाया जाता है। पुराने जमाने में अक्‍सर लोग दही में गुड़ डालकर खाया करते थे। कोई भी दही में नमक डालकर नहीं खाता था।

जानें कब खाएं और कब नहीं

गर्मी या उमस की वजह से होने वाली पसीने की बदबू को खत्‍म करने के ल‍िए दही सबसे बढ़िया घरेलू उपाय है। गर्मी में दही खाना इसल‍िए भी सेहतमंद होता है क्‍योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है, अगर आपको सर्दी, जुकाम और कफ की शिकायत है तो रात में भूलकर भी दही न खाएं। आयुर्वेद के अनुसार रात में दही के सेवन करने से बचाना चाह‍िए।

Published on: