31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये हैं प्राकृतिक एयर प्यूरीफायर, गमलों में लगाइये और साफ़ हवा पाइये

बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोग अब एयर प्यूरीफायर खरीदने लगे हैं जिसकी वजह से इनकी मांग में काफी वृद्धि आयी है। महंगे एयर प्यूरीफायर खरीदने के बजाय आप अपने घर या काम करने वाले जगहों पर ऐसे पौधे लगा सकते हैं ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 18 Nov 2019, 2:36 PM IST

ये हैं प्राकृतिक एयर प्यूरीफायर, गमलों में लगाइये और साफ़ हवा पाइये

ये हैं प्राकृतिक एयर प्यूरीफायर, गमलों में लगाइये और साफ़ हवा पाइये

रायपुर. तेजी से बढ़ रहे वायु प्रदूषण से हर कोई परेशान है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक इस खराब एयर क्वालिटी के शिकार बन रहे हैं। जिसकी वजह से कई गंभीर बीमारियां भी हो रही हैं। बढ़ते प्रदूषण से बचने के लिए लोग मास्क लगाने से लेकर खान-पान तक का पूरा ध्यान रख रहे हैं।

बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोग अब एयर प्यूरीफायर खरीदने लगे हैं जिसकी वजह से इनकी मांग में काफी वृद्धि आयी है। महंगे एयर प्यूरीफायर खरीदने के बजाय आप अपने घर या काम करने वाले जगहों पर ऐसे पौधे लगा सकते हैं । जो अपने आप में एयर प्यूरीफायर का काम करते हैं।

आइए जानतें हैं कौन से हैं वो पौधे है जो जहरीली हवाओं से निपटने में कारगर हैं और इन्हें लगाने से आपके घर का वातावरण साफ और शुद्ध रहेगा ।

एलोवेरा

एलोवेरा प्लांट बहुत गुणकारी होता है। एलोवेरा फॉर्मेल्डिहाइड जैसी हानिकारक गैस को दूर करता है । इसे लगाना बहुत आसान है। एलोवेरा सूर्य की किरणों को तेजी से ग्रहण करता है।

ऐरेका पाम

इस पौधे को लिविंग रूम प्लांट भी कहा जाता है ।ये पौधा हवा से फार्मेल्डिहाइड, कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैसों को दूर कर शुद्ध ऑक्सीजन देता है। घर की हवाओं की शुद्धिकरण के लिए कम से कम इसके 4 पौधे लिविंग रूम में लगाएं ।

मनी प्लांट

मनी प्लांट अधिकतर घरों में पाया जाता है । ये हवा को शुद्ध करने में बहुत मददगार है. ये आसानी से और कहीं भी बढ़ जाते हैं। मनी प्लांट घर में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाते हैं ।

गरबेरा डेजी

चमकीले फूलों वाला ये पौधा हवा को साफ करने का करता है । ये कई रासायनिक तत्वों को घर से बाहर निकालता है। इसे आप अपने बेडरूम में भी लगा सकते हैं ।