रायपुर

Chhattisgarh Election: चुनाव के दौरान इनपर रहेगी आयोग की कड़ी नजर, बैंकों से हुए ट्रांजैक्शन पर भी होगी निगरानी

छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने गुरुवार को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और मतदाताओं की लिस्ट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2018, 12:24 PM IST
Chhattisgarh Assembly Elections
Co-operative societies not being elected

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने गुरुवार को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और मतदाताओं की लिस्ट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मीडिया से बातचीत के दौरान सुब्रत साहू ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाताओं की सूची का अंतिम प्रसारण किया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया कि राज्य में कुल एक करोड़ 85 लाख 45819 मतदाता हैं, जिसमें 1059 मतदाता थर्ड जेंडर हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान इनपर रहेगी आयोग की कड़ी नजर
- 10 लाख से अधिक ट्रांजेक्शन पर दी जाएगी आईटी विभाग को सूचना।
- शराब के अवैध उपयोग रोकने दिए निर्देश।
- दैनिक व्यय लेखा पुस्तिका में दर्ज करना होगा व्यय,
- बैंकों से हुए ट्रांजेक्शन पर रहेगी निगरानी।

- 1 लाख से निकासी और जमा पर रहेगी पैनी नजर।
- प्रत्याशियों के परिजनों के खाते से 1 लाख के अधिक ट्रांजेक्शन पर रहेगी नजर।
- 18-19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 4,96,954।
- 100 वर्ष या उससे अधिक के मतदाताओं की संख्या 3140 है।
- सबसे अधिक मतदाता रायपुर में।
- सबसे कम मतदाता नारायणपुर में है।
- मतदान केन्द्रों पर होगी रैम्प व व्हील चेयर की व्यवस्था।

- व्यय निगरानी के तहत प्रचार - प्रसार करने में खर्च किया जाता है जिसमें नजर रखेगा आयोग।
- प्रत्याशियों एवं उनकी पत्नियों को एक लाख से अधिका निकासी पर आयोग की रहेगी पैनी नजर।
- सभी खर्च का मानक दर तय करेगी आयोग सभी कलेक्टर एंव जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया गया।
- 10 लाख से अधिक‌ ट्रांजेक्शन की आईटी को दी जाएगी जानकारी।
- आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्वाचन के दौरान शाराब के अवैध वितरण, अवैध परिवहन के लिए कड़ी कार्यवाही करने निर्देश।
- साथ ही सभी कार्यवाही की विडियोग्राफी करने के भी निर्देश।

Updated on:
28 Sep 2018, 12:24 PM IST
Published on: