CG Crime: बीटेक डिग्रीधारी दूसरी बार बाइक चुराने पर गिरफ्तार किया गया है। वह चुराई गई बाइक को रेपिडो में चला रहा था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
CG Crime: रायपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां टेक्निकल डिग्री हासिल करने के बावजूद युवक ने अपराध की राह चुन ली। आरोपी शातिर तरीके से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देता था और पुलिस को चकमा दे रहा था। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जिससे कई बाइक चोरी के मामलों का खुलासा हुआ।
बीटेक डिग्रीधारी दूसरी बार बाइक चुराने पर गिरफ्तार किया गया है। वह चुराई गई बाइक को रेपिडो में चला रहा था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह केवल शौकिया तौर पर बाइक चुराता था। पुलिस के मुताबिक, खरोरा निवासी राहुल वर्मा रेपिडो में बाइक चला रहा था।
यह चोरी की बाइक थी। इसकी शिकायत मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम ने राहुल को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने सिविल लाइन, पंडरी, सरस्वती नगर, कोतवाली, डीडी नगर, देवेंद्र नगर, मौदहापारा और पुरानीबस्ती इलाके से दोपहिया चुराने का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी के 13 दोपहिया वाहन बरामद किए।
राहुल वर्ष 2023 में 40 बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी शौकिया तौर पर बाइक चुराता है। जिस बाइक को चुराता है, उसे तब तक चलाता है, जब तक उसमें पेट्रोल रहता है। इसके बाद उसे किसी स्थान में छुपाकर भाग जाता है। उसके खिलाफ कई जगह केस दर्ज हैं। उसने बीटेक की पढ़ाई की है।
ATM तोड़फोड़ कर चोरी की कोशिश नाकाम
छत्तीसगढ़ के छुईखदान थाना क्षेत्र के उदयपुर में ATM मशीन को तोड़कर पैसे चोरी करने की कोशिश का मामला सामने आया है। 14 अप्रैल 2026 को ATM की देखरेख करने वाले व्यक्ति ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि ATM मशीन बंद पड़ी थी और लॉबी की लाइट भी बंद थी। जांच करने पर पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मशीन को नुकसान पहुंचाकर चोरी का प्रयास किया है। पढ़ें पूरी खबर
एक ही रात में 4 चोरी, बढ़ी लोगों की चिंता
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 14 अप्रैल की रात चोरी की चार अलग-अलग घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले के जामुल, मोहन नगर और पद्मनाभपुर थाना क्षेत्रों में हुई इन वारदातों में चोरों ने बंद घरों, निर्माणाधीन मकानों और सड़क किनारे खड़े वाहनों को निशाना बनाया। कहीं ताला तोड़ा गया तो कहीं दीवार तोड़कर चोरी की गई। पुलिस ने सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पढ़ें पूरी खबर