रायपुर

किसानों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, खसरा मैपिंग और फसल विसंगतियां दूर करने के निर्देश, जानें डेडलाइन

Chhattisgarh Paddy Purchase: खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी के दौरान पात्र किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए राज्य सरकार ने खसरा मैपिंग और फसल संबंधी विसंगतियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 11:06 AM IST
Dhan Kharidi New Guidelines
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के नए और सख्त नियम (Photo Source- Patrika File Photo)

Paddy Procurement 2026-27: राज्य शासन ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में पात्र किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए खसरा मैपिंग एवं फसल संबंधी विसंगतियों का प्राथमिकता से निराकरण करया जाएगा। शासन ने खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण की जानकारी 30 नवंबर तक अनिवार्य रूप से देने को कहा है। इस संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं।

15 जनवरी तक होगी खसरा मैपिंग

ऐसे किसान, जिनके खसरे फार्मर रजिस्ट्री में दर्ज हैं, लेकिन खसरा मंडल में प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं, उनके खसरों की मैपिंग के लिए संबंधित सहकारी समिति की आईडी में एग्रीस्टेक से धान खरीदी के लिए भूमि विवरण सिंक करें का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। कलेक्टरों को संबंधित समितियों के माध्यम से ऐसे सभी प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। खसरा मैपिंग की समय-सीमा में धान खरीदी की अवधि 15 जनवरी तक निर्धारित की गई है।

खेतों में पहुंचकर वास्तविक फसल का होगा सत्यापन

डिजिटल फसल सर्वेक्षण (डीसीएस) में जिन खसरों में अन्य फसल दर्ज है, लेकिन किसानों द्वारा वास्तविक रूप से धान की फसल बोए जाने का दावा किया जा रहा है, उनका विस्तृत भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। इसके साथ ही डीसीएस एवं पीवी ऐप दोनों में फसल प्रविष्टि के लिए उपलब्ध नहीं होने के कारण सर्वेक्षण एवं सत्यापन से छूट गए खसरों का भी संबंधित तहसीलदार के माध्यम से भौतिक सत्यापन कराया जाएगा।

Updated on:
27 Nov 2026, 11:06 AM IST
Published on: