रायपुर

कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, इस बात पर दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से गोदा, फिर… जानकर दहल जाएगा दिल!

Murder Case: सरोरा के मजदूर नगर में पारिवारिक विवाद ने रिश्तों की डोर तोड़ दी है। दिनेश ने अपने पिता देवप्रसाद के ऊपर चाकू से कई वार किए। उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर मारा।
less than 1 minute read
Oct 20, 2025
Feature image

CG Murder Case: सरोरा के मजदूर नगर में पारिवारिक विवाद ने रिश्तों की डोर तोड़ दी है। पिता ने घर का खर्च चलाने के लिए बेटे से पैसा मांगा तो नाराज होकर युवक ने चाकू मारकर अपने पिता की हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक, सरोरा के मजदूर नगर निवासी देव प्रसाद सेन (58) का अपने बेटे दिनेश कुमार सेन से शनिवार की रात करीब 12.30 बजे घर के खर्च को लेकर विवाद हो गया। दिनेश कुमार अपने घर में खर्च के लिए पैसा नहीं देता था। इस बात को लेकर विवाद और बढ़ गया। इसके बाद दिनेश ने अपने पिता देवप्रसाद के ऊपर चाकू से कई वार किए। उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर मारा।

इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं रुका। वार पर वार करता गया, जिससे देवप्रसाद की मौत हो गई। इसके बाद दिनेश भाग निकला। घटना की सूचना मिलने पर उरला पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। देर रात आरोपी को पकड़ लिया गया।

अंतरजातीय विवाह से भी थी नाराजगी

बताया जाता है कि दिनेश कुमार ने दूसरे समाज की युवती से शादी की है। इससे भी परिवार के लोग नाराज थे। पिता कई बार इस बात को लेकर आपत्ति जता चुके थे। इसके अलावा आरोपी घर का खर्च चलाने के लिए परिवार में पैसा नहीं देता था। इसको लेकर अक्सर उनके बीच कहासुनी होती थी। घटना वाली रात दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। इसके बाद पहले से तैयारी करके पहुंचे दिनेश ने चाकू मारकर पिता की हत्या कर दी। बाद में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Updated on:
20 Oct 2025 05:30 pm
Published on:
20 Oct 2025 05:30 pm