रायपुर

Molested in AIIMS: एम्स में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार…

CG Rape Case: मरीज के अटेंडर रोहन कुमार साहू ने महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ किया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का अपराध दर्ज किया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
2 min read
Sep 07, 2024
molested in aiims

Molested in AIIMS: राजधानी रायपुर के एम्स अस्पताल में ड्यूटी कर रही महिला डॉक्टर से मरीज के अटेंडर ने छेड़छाड़ किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एम्स में नाइट ड्यूटी में तैनात एक महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ हो गई।

इसकी शिकायत पर आमानाका पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार देर रात 1.40 बजे महिला डाॅक्टर वार्ड में ड्यूटी पर थी। इस दौरान एक मरीज के अटेंडर रोहन कुमार साहू ने महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ किया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का अपराध दर्ज किया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

अस्पताल में देर रात इलाज के दौरान महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ होने की शिकायत मिली है। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। उसे हिरासत में ले लिया गया है।

CG Rape Case: इससे संबंधित और भी ख़बरें

रायगढ़ में महिला के साथ गैंगरेप

रायगढ़ के पुसौर क्षेत्र में एक महिला के साथ हुए गैंगरेप के फरार आरोपी की लाश ओडिशा प्रांत में मिली है। पुलिस की गिरफ्तारी से बचने आरोपी ओडिशा प्रांत स्थित अपने रिश्तेदार के घर फरार हो गया था। वहां खेत में वन्य प्राणियों का शिकार करने बिछाए गए करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगा ले गया युवक

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक आरोपी युवक ने एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। फिर उसको छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। सर्चिंग करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र का है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Published on:
07 Sept 2024 08:53 am