8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Gang Rape Case: छत्तीसगढ़ में युवती से गैंगरेप, 5 दरिंदो ने पहले रास्ता रोका फिर… बारी-बारी बुझाई प्यास

CG Gang Rape Case: जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार (गैंगरेप) का मामला सामने आया है। पांच दरिंदो ने युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत 20 दिन बाद की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 30 Aug 2024, 2:07 PM IST

CG Rape Case

CG Gang Rape Case: कड़े कानून होने के बाद भी देश में रेप जैसी घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। रोजाना अलग-अलग राज्यों से बेटियों को हवस का शिकार बनाए जाने का मामला सामने आ रहा है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के केशकाल से सामने आया है, जहां पांच आरोपियों ने युवती को हवस का शिकार बनाया है।

CG Gang Rape Case: गैंगरेप मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती के साथ सामूहिक अनाचार (गैंगरेप) का मामला प्रकाश में आया है। घटना के 20 दिन बीतने के बाद 29 अगस्त को पीड़िता ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पीड़िता के द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने के चंद घंटों में ही कोंडागांव सायबर सेल व केशकाल पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना में संलिप्त पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कोंडागांव एसपी वाय अक्षय कुमार ने पांचों आरोपियों के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को केशकाल पुलिस प्रेस कांफ्रेंस कर संपूर्ण मामले का खुलासा करेगी।

यह भी पढ़ें: CG Gang Rape Case: रायगढ़ गैंगरेप केस में आया बड़ा अपडेट! फरार नाबालिग आरोपी की मौत का ऐसे हुआ खुलासा, जानें पूरा मामला

जानें पूरा मामला

CG Gang Rape Case: बताया जा रहा है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ 20 दिन बाद केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मामला 9 अगस्त का है, जब शाम के समय युवती सिलाई मशीन लेने के लिए घर से निकली ​थी। लेकिन बीच रास्ते में ही 5 दरिंदों ने उसे घेर लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर रेप किया।

बदनामी के डर से नहीं करवाई थी रिपोर्ट दर्ज

जानकारी के मुताबिक बदनामी के डर से पीड़िता व उसके परिजनों ने थाने में किसी प्रकार का रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाया था। लेकिन दिनांक 29 अगस्त को पीड़िता व उसके परिजन केशकाल थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी देते हुए मामला दर्ज कराया।

कोंडागांव एसपी वाय. अक्षय कुमार ने मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए एक टीम का गठन किया और आरोपियों को खोज निकाला। फिलहाल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।

यहां देखें इससे संबंधित खबरें…

महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रक्षाबंधन त्योहार के दिन एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग आरोपी भी शामिल है। यहां पढ़ें पूरी खबर..

नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले गया आरोपी

बलौदाबाजार में नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने खुलसा किया कि आरोपी ने हैदराबाद में नाबालिग के साथ संबंध बनाए। यहां पढ़ें पूरी खबर..