23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल

CG News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, सात गिरतार एक फरार, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 22 Aug 2024, 11:34 AM IST

bilaspur_gange_rape.jpg

CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रक्षाबंधन त्योहार के दिन एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग आरोपी भी शामिल है। वहीं मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस की पकड़ में आए आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया है। वही मामला पुसौर थाना क्षेत्र की है।

यह भी पढ़ें: CG Gang Rape Case: न्याय की गुहार लगाने राजभवन पहुंची गैंग रेप की पीड़िता, पुलिस नहीं कर रह थी FIR दर्ज

आरोपियों को न्यायालय में किया गया पेश

Gang Rape in cg: इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुष्कर्म की इस घटना की रिपोर्ट बीते मंगलवार को पीड़िता ने पुसौर पुलिस से की। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की अलग-अलग टीम आरोपियों की पतासाजी में जुट गई। देर रात तक पुलिस ने इस मामले में राहुल चौहान 19 वर्ष, मोनू साहु 23 वर्ष, राहुल खड़िया 19 वर्ष, उत्तम मिर्धा 20 वर्ष, नरेंद्र सिदार 23 वर्ष, बबलू देहरिया 19 वर्ष व एक नाबालिग बालक को गिरफ्तार कर लिया।

बुधवार को पुलिस टीम ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से सभी छह आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग आरोपी को बाल संपेक्षण गृह भेजा गया है। इस मामले में फरार एक आरोपी की पतसाजी की जा रही है।

कांग्रेस की टीम करेगी जांच

कांग्रेस ने इस मामले को लेकर सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े के नेतृत्व में एक टीम गठित की है। इस टीम में विधायक उत्तरी जांगड़े को संयोजक बनाया गया है। बता दे कि सामूहिक दुष्कर्म का यह मामला राजनीतिक रंग भी लेने लगा है। खरसिया विधायक ने इस मामले को लेकर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। वहीं उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए लिखा है कि इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार किया है। वहीं घटना न केवल प्रशासन की नाकामी है बल्कि भाजपा सरकारकी संवेदनहीनता को भी उजागर करती है।