
CG Crime: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बार फिर से लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरअसल कोरबा में स्कूल से घर लौट रही 13 साल की लड़की को लिफ्ट देने के बहाने एक युवक उसे अगवा कर जंगल ले गया। उसने लड़की से दुष्कर्म किया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से युवक को पकड़ लिया है। उसे हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि एक श्रम बस्ती में रहने वाली 13 साल की लड़की सरकारी स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा है। शुक्रवार की शाम छुट्टी होने पर छात्रा स्कूल से पैदल घर लौट रही थी। रास्ते में उसे बाइक पर सवार एक युवक मिला। युवक ने लड़की को देखकर अपनी बाइक को रोक दिया और कहा कि वह छात्रा को घर छोड़ दिया। छात्रा युवक की बातों में आ गयी और वह बाइक के पीछे बैठ गई। उसे घर छोड़ने के बजाए युवक छात्रा को लेकर बुंदेली की तरफ जंगल चला गया। उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिर लड़की को लाकर उसके घर के पास छोड़ दिया।
वही लड़की ने घटना की जानकारी घर पहुंचकर अपने माता-पिता को दी। पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। शहर में कई स्थान लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। इसके आधार पर युवक को पकड़ लिया। उसकी पहचान कृष्णा यादव सर्वमंगला नगर शांति नगर से की गई है, जो तिलकेजा का मूल निवासी है। कोरबा में एक कबाड़ी के यहां ड्राइवरी करता है।
रायगढ़ के पुसौर क्षेत्र में एक महिला के साथ हुए गैंगरेप के फरार आरोपी की लाश ओडिशा प्रांत में मिली है। पुलिस की गिरफ्तारी से बचने आरोपी ओडिशा प्रांत स्थित अपने रिश्तेदार के घर फरार हो गया था। वहां खेत में वन्य प्राणियों का शिकार करने बिछाए गए करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। यहां पढ़े पूरी खबर…
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रक्षाबंधन त्योहार के दिन एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग आरोपी भी शामिल है। वहीं मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस की पकड़ में आए आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया है। वही मामला पुसौर थाना क्षेत्र की है। यहां पढ़े पूरी खबर…
Updated on:
24 Aug 2024, 1:37 PM IST
Published on:
24 Aug 2024, 1:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.