CG Gang Rape Case: रायगढ़ के पुसौर क्षेत्र में एक महिला के साथ हुए गैंगरेप के फरार आरोपी की लाश ओडिशा प्रांत में मिली है। पुलिस की गिरफ्तारी से बचने आरोपी ओडिशा प्रांत स्थित अपने रिश्तेदार के घर फरार हो गया था। वहां खेत में वन्य प्राणियों का शिकार करने बिछाए गए करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।