रायपुर

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी लड़ेंगे सरपंच का चुनाव, पोस्टर वायरल होने के बाद मचा बवाल

28 जनवरी, 31 जनवरी और तीन फरवरी को मतदान होगा। मतदान के एक घंटे बाद ही मतगणना की जाएगी। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुबह 6ः45 से दो बजे तक मतदान किया जाएगा। वहीं शेष प्रदेश में सुबह सात बजे से तीन बजे तक वोटिंग होगी।
2 min read
Jan 23, 2020
पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी लड़ेंगे सरपंच का चुनाव, पोस्टर वायरल होने के बाद मचा बवाल
पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी लड़ेंगे सरपंच का चुनाव, पोस्टर वायरल होने के बाद मचा बवाल

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। राजनितिक गलियारों में भी तेजी से अटकले लगाईं जा रही है। हालाँकि लोग इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि जो व्यक्ति प्रदेश का मुखिया रहा है वो पंचायत चुनाव में हिस्सेदारी करेगा।

वायरल हो रहे पोस्टर में अजीत जोगी को मुंगेली ग्राम पंचायत से सरपंच पद का उम्मीदवार बताते हुए सब्जी की टोकरी को उनका चुनाव निशान बनाया गया है। हालांकि इसबात में कितनी सत्यता है ये आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल अजीत जोगी या उनकी पार्टी ने इस बारे में किसी तरह की कोई जानकारी साझा नहीं की है।

आपको बता दें कि 28 जनवरी, 31 जनवरी और तीन फरवरी को मतदान होगा। मतदान के एक घंटे बाद ही मतगणना की जाएगी। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुबह 6ः45 से दो बजे तक मतदान किया जाएगा। वहीं शेष प्रदेश में सुबह सात बजे से तीन बजे तक वोटिंग होगी।

चुनाव के बाद प्रथम चरण का परिणाम 30 जनवरी, द्वितीय चरण का दो फरवरी और तृतीय चरण का पांच फरवरी को घोषित किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य का परिणाम प्रथम चरण का 31 जनवरी, द्वितीय चरण तीन फरवरी और तृतीय चरण का छह फरवरी को घोषित किया जाएगा।

प्रदेश के 27 जिले में 400 जिला पंचायत सदस्य, दो हजार 979 जनपद पंचायत सदस्य, 11 हजार 664 सरपंच और एक लाख 60 हजार 725 पंचों का चुनाव होगा। पंचायत चुनाव में पहली बार सरपंच का चुनाव पंच करेंगे।प्रदेश के पंचायत चुनाव में एक करोड़ 44 लाख 68 हजार 763 वोटर अपने प्रतिनिधि का चयन करेंगे। इसमें पुरुष 95 लाख 54 हजार 252 और महिला 72 लाख 69 हजार 274 वोटर हैं। पंचायत चुनाव के लिए 29 हजार 525 बूथ बनाए गए हैं।

Updated on:
23 Jan 2020 06:34 pm
Published on:
23 Jan 2020 06:34 pm
Also Read
View All
Nursing Council: छत्तीसगढ़ में 145 नर्सिंग कॉलेजों के लिए बड़ा अपडेट, INC की जगह आएगा नेशनल नर्सिंग कमीशन

थाने में धरने पर बैठे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग

CG Weather Update: मौसम विभाग का बड़ा अपडेट! छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश

छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्लेसमेंट विवाद! ऑफर लेटर देकर मुकर गईं कंपनियां, हजारों छात्रों का करियर अधर में

पत्रिका अलर्ट: छत्तीसगढ़ में NEET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! दलाल नहीं दिला सकते MBBS में एडमिशन, स्वास्थ्य शिक्षा विभाग ने दी चेतावनी