रायपुर

चना बेचने के नाम पर 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी

CG Raipur News : रायपुर के आजाद चौक इलाके में एक कारोबारी से दो ठगों ने अच्छी क्वालिटी का चना बेचने के नाम पर 1 करोड़ रुपए से अधिक ठग लिया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
2 min read
• •
Updated: 6 May 2023, 1:37 PM IST
fraud_in_ladli_bahna_scheme_in_mp.jpg

CG Raipur News : रायपुर के आजाद चौक इलाके में एक कारोबारी से दो ठगों ने अच्छी क्वालिटी का चना बेचने के नाम पर 1 करोड़ रुपए से अधिक ठग लिया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अनाज दलाल राजकुमार दम्मानी की नागपुर में सूरत के अनाज एजेंट फिरोज व आतिफ लखानी से मुलाकात हुई थी। तीनों एक ही कारोबार से जुड़े होने के कारण रायपुर आने के बाद भी फोन में बातचीत होती थी।


1 करोड़ 46 लाख रूपये की ठगी

14 अक्टूबर 2023 को फिरोज ने राजकुमार को कॉल करके बताया कि उसके पास अच्छी क्वालिटी का चना है। इसे वह कम रेट पर उसे दे देगा, लेकिन अनाज की पूरी राशि एडवांस में देना होगा। राजकुमार अनाकानी करने लगा, तो वह माल दूसरे ग्राहक को देने को तैयार हो गया। इस बीच राजकुमार ने सस्ता और क्वालिटी देखकर उसने 3010 क्विंटल चना आर्डर किया। इसकी कुल कीमत 1 करोड़ 46 लाख रुपए देने को तैयार हो गया। इसके बाद फिरोज और आतिफ ने अपने अलग-अलग बैंक खातों में लक्ष्मी इंटरप्राइजेस, तिरूपति ट्रेडर्स और मां भवानी इंटरप्राइजेस के खातों से कुल 1 करोड़ 46 लाख रुपए ट्रांसफर कराए।

कई कारोबारियों से इसी तरह ठगी

इसके बाद फिरोज और आतिफ बोले कि दो दिन के अंदर आपका माल रायपुर पहुंच जाएगा, लेकिन माल नहीं पहुंचा। दोनों ने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर दिया। इसके बाद राजकुमार सूरत पहुंचा और जानकारी ली। इस दौरान खुलासा हुआ कि दोनों ठग हैं। कई कारोबारियों से इसी तरह ठगी की है। इसकी शिकायत राजकुमार ने आजाद चौक थाने में की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Published on: