इस विधानसभा क्षेत्र में टाटा ने बंडाजी, बड़ेपरौदा, बेलर, बेलियापाल, छिंदगांव, दापपाल, घुरगांव सहित अन्य गांवों की 500 एकड़ जमीन अधिग्रहित कर ली थी। कांग्रेस ने 2018 के अपने चुनाव घोषणापत्र में वादा किया कि अधिग्रहण की हुई जमीन उनके मालिकों को वापस कर दी जाएगी। सरकार बनने पर इसे पूरा किया गया।