8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एयरपोर्ट का नया एक्जिट प्वॉइंट टर्मिनल बिल्डिंग के पास बनेगा

CG Raipur News : स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट की पार्किंग का एक्जिट पाइंट जल्दी ही बदलेगा। अपनी कार लेकर आने वाले यात्रियों और उनके परिजनों को राहत देने के लिए (CG Raipur News) इसे टर्मिनल बिल्डिंग के पास स्थानांतरित किया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 5 May 2023, 12:25 PM IST

एयरपोर्ट का नया एक्जिट प्वॉइंट टर्मिनल बिल्डिंग के पास बनेगा

एयरपोर्ट का नया एक्जिट प्वॉइंट टर्मिनल बिल्डिंग के पास बनेगा

CG Raipur News : स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट की पार्किंग का एक्जिट पाइंट जल्दी ही बदलेगा। अपनी कार लेकर आने वाले यात्रियों और उनके परिजनों को राहत देने के लिए (CG Raipur News) इसे टर्मिनल बिल्डिंग के पास स्थानांतरित किया जाएगा। एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा पार्किंग ठेकेदार को इसे नए स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए है।

एयरपोर्ट के मुख्य द्वार पर यात्री को छोड़ने के बाद उनके परिजन 4 मिनट में बिना पार्किंग शुल्क दिए बाहर निकल सके। (CG Raipur News) डायरेक्टर प्रवीण जैन ने बताया कि अपनी कार लेकर आने वालों को 4 मिनट की छूट दी गई है। 30 मिनट रूकने पर 20 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें: कोल्ड स्टोरेज वाली लौकी, गर्मियों में देती है ठंडा पानी

एयरपोर्ट यात्रियों को सुविधा

पार्किंग के एक्जिट पाइंट को पास लाने से एयरपोर्ट आने वालों को अतिरिक्त समय मिलेगा। साथ ही किसी भी तरह का विवाद भी नहीं होगा। (CG Raipur News) बता दें कि पार्किंग ठेकेदार द्वारा वसूली करने की शिकायत मिलने के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने नोटिस जारी कर उसे तलब किया था।

यह भी पढ़ें: CG Assembly Election 2023 : सुबह उठने से लेकर रात सोने तक पानी के लिए करना पड़ता है संघंर्ष, वोटरों ने बयां किया दर्द, देखें वीडियो..

पार्किंग ठेकेदार को कड़ी हिदायत

पार्किंग ठेकेदार ने नोटिस मिलने के बाद गुरूवार को एयरपोर्ट डायरेक्टर के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही बताया कि पार्किंग का शुल्क नियमानुसार ही लिया जा रहा है। (CG Raipur News) वही बकायदा इसकी पर्ची वाहन चालक को दी जाती है। एयरपोर्ट डायरेक्ट ने वसूली करने की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।