उरकुरा स्टेशन में दो से तीन ट्रेनें खड़ी रहीं। शनिवार और रविवार को सभी एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों की आवाजाही पहले जैसा ही रायपुर स्टेशन से होगी। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर तरफ की लोकल ट्रेनें रद्द रहीं। इसलिए एक्सप्रेस में यात्रियों को पैर रखने की जगह नहीं मिल रही थी। केवल इतवारी से चलने वाली टाटानगर एक्सप्रेस को सरोना से उरकुरा मालगाड़ी रेल लाइन से होकर चलाया गया। ब्लाक 10 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान रायपुर स्टेशन के गुढ़ियारी तरफ के 7 नंबर प्लेटफार्म की पटरी और प्लेटफार्म 6 नंबर की पटरी को सीधा करने का काम जारी रहेगा। पिछले दोनों दिनों से रेलवे गैंग स्टेशन से लेकर वाल्टेयर रेल लाइन की दूसरी पटरी को दुरुस्त करने का काम कर रही है।