8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे लाइन के विरोध में कांकेर जिले के 58 गांव, 13 दिनों से जारी है प्रदर्शन

CG Kanker News : दुर्गूकोंदल में खदान और रेलवे लाइन का कार्य किया जा रहा है जिसके विरोध में 58 गांव के नागरिकों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 13 दिनों से जारी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 5 May 2023, 6:27 PM IST

रेलवे लाइन के विरोध में कांकेर जिले के 58 गांव, 13 दिनों से जारी है प्रदर्शन

रेलवे लाइन के विरोध में कांकेर जिले के 58 गांव, 13 दिनों से जारी है प्रदर्शन

CG Kanker News : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आयी है। जहाँ 58 गाँव के लोगों ने मिलकर सरकार के कार्य के विरोध में मोर्चा निकला है। दुर्गूकोंदल में खदान और रेलवे लाइन का कार्य किया जा रहा है जिसके विरोध में 58 गांव के नागरिकों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 13 दिनों से जारी है। उपतहसील कोड़ेकुर्से क्षेत्र के 58गांव के ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हादसे में 3 साल के बेटे की मौत, पुलिस ने पिता को बनाया आरोपी, जानिए पूरा मामला

देव स्थल पर कर रहे कार्य

सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग ब्लाक अध्यक्ष कुबेर दर्रो, सरपंच छेरकू तुलावी, सानू दुग्गा, धनसाय दुग्गा, बिनेश कुमेटी, गोंड़ समाज युवा प्रभाग ब्लाक उपाध्यक्ष प्रेम पुड़ो, दुर्जन उयका, लल्लू पुड़ो ने बताया कि हम खदान खोलना नहीं चाहते हैं, लेकिन सरकार खदान खोलने सर्वे करवा रही है, रेलवे लाइन के लिए भी सर्वे कराई है, क्षेत्र के जितने भी पहाड़ी हैं, देव स्थल हैं, लेकिन यहां लोगों के भावना को ठेस पहुंचाकर खदान खोलने सर्वे कराई गई है। जितने खदान शुरू हुए हैं वे पहाड़ियों में भी देवी देवताओं का स्थान है, लेकिन जबरन मशीन चढ़ाकर खनन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Bastar Railway : बस्तर को मिलेगी दो रेललाइन

अब दूसरे पहाड़ियों में सरकार की नजर

अब दूसरे पहाड़ियों में भी सरकार की नजर है, इसलिए तुमरीसुर भेजर के पहाड़ियों का सर्वे कराई है, इसीलिए रेलवे लाइन का सर्वे किया गया है, हम खदान खुलने नहीं देंगे। रेल लाईन भी बिछने नहीं देंगे। खदान और रेलवे लाइन के विरोध में आंदोलन शुरू हुई है, जबतक निरस्तीकरण आदेश जारी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगी।