रायपुर

वेबसाइट-सॉफ्टवेयर बनाने का झांसा देकर कारोबारी से ठगे लाखों रुपए, फर्जी इंजीनियर गिरफ्तार

Chhattisgarh news: रायपुर में ट्रेवल्स एजेंसी का कारोबार करने वाले को वेबसाइट और सॉफ्टवेयर बनाकर देने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी की गई। इन आरोपी को पुलिस ने दबोचा हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 May 2023, 2:59 PM IST
फर्जी इंजीनियर गिरफ्तार
फर्जी इंजीनियर गिरफ्तार

Raipur news: शहर में एक बार फिर ठगी के मामले देखने को मिले हैं। तेलीबांधा के विशाल नगर रोड ट्रेवल एजेंसी के संचालक ठगी के शिकार हो गए। आरोपी ने बिजनेस से संबंधित वेबसाइट और सॉफ्टवेयर बनाने के नाम पर 5 लाख रुपए की ठगी की हैं। पीड़ित की शिकायत के बाद तेलीबांधा थाना के पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचन में लिया।

पुलिस के मुताबिक ला-विस्टा कॉलोनी के निवासी रमन जादवानी का ट्रेवल्स एजेंसी चलाते है। जनवरी माह में सूर्या शर्मा नाम के व्यक्ति ने कारोबारी (Fraud news) को फोन करके कहा कि वह वेबसाइट और सॉफ्टवेयर बनाता हैं। जिसमें आरोपी ने हवाई जहाज, ट्रैन टिकट, विदेशी टूर और होटल से जुडी सॉफ्टवेयर बनाने की बात कहीं थी। इस काम के लिए आरोपी ने 18 लाख रुपए की मांग और 5 लाख एडवांस देने की बात कहीं। आरोपी के इस झांसे में कारोबारी फंस गया।

साइबर सेल की मदद से आरोपी गिरफ्तार

इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। उसने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया था। आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबर और नाम बदलकर कारोबारी को फोन करता था। इसकी शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने अपराध दर्ज कर उसकी (Raipur news) तलाश की। आरोपी को राजस्थान के बीकानेर से पकड़ा गया। आरोपी भेराराम कस्वा राजस्थान का निवासी हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। इस घटना में आरोपी से एक फ़ोन भी बरामद किया गया हैं।

Published on: