31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर रेलवे स्टेशन में खड़ी गरीबरथ एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Fire in Garibrath Express train: आग की लपटों को देखकर यात्रियों में खलबली मच गया। कोच से उतरकर यात्रियों ने अपनी जान बचाई। मौके पर रेलवे ने यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 23 May 2023, 2:35 PM IST

raipur_railway_fir.jpg

रायपुर। Fire in Garibrath Express train: रायपुर से लखनऊ जा रही गरीबरथ एक्सप्रेस के जी-4 कोच में अचानक आग भड़क उठी। जिसके चलते पूरे कोच में धुआं भर गया था, वहीं ये सब देखकर यात्रियों में खलबली मच गर्द। कोच से उतरकर यात्रियों ने अपनी जान बचाई। वहीं मौके पर रेलवे ने यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया। जिसके बाद स्थिति सामान्य हो पाई।

Fire in Garibrath Express train: बताया जा रहा है कि जिस वक्त ट्रेन में आग लगी उस वक्त ट्रेन स्टेशन में खड़ी थी। जिसके चलते मौके पर आग पर काबू पा लिया गया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। रेलवे कर्मचारियों ने जी-4 कोच को ट्रेन से अलग कर यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया। जिसके बाद सैकड़ों यात्रियों ने राहत की सांस ली। वहीं आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

स्टेशन में मची अफरा-तफरी
Fire in Garibrath Express train: भीषण गर्मी और यात्रियों की भीड़ के चलते जब लोगों को ट्रेन में आग लगने की सूचना मिली तो अफरा-तफरी का माहौल था, हालांकि रेलवे प्रशासन ने मौके पर स्थिति को काबू किया। वहीं इस घटना के चलते ट्रेन को देर से रवाना किया। इधर कुछ अन्य गाडिय़ों को स्टेशन के बाहर ही रोक दिया था।

2017 में रेलवे स्टेशन के पार्किंग में लगी थी आग
साल 2017 में रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्किंग में भीषण आग लगी थी। इस हादसे में 236 से ज्यादा बाइक जलकर खाक हो गई। बताया गया कि पार्किंग की रेलिंग के बाहर साइड में कचरा जलते हुए जीआरपी के एक अफसर ने देखा था, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। वहीं कुछ ही मिनट में यही आग भयावह हो गई और एक गाड़ी में आग फैलते ही पार्किंग में सभी गाडिय़ों को अपनी चपेट में लिया। इस घटना से अफरा-तफरी का माहौल था।