
रायपुर. अनुसूचित जाति वर्ग युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा ऋण के रूप में आर्थिक मदद मुहैया करायी जा रही है। समिति द्वारा स्मॉल बिजनेस योजना, (ईकाई लागत 2 लाख रुपए), लघु व्यवसाय योजना, (इकाई लागत 3 लाख रुपए), ई-रिक्शा योजना (इकाई लागत 1.45 लाख रुपए) एवं मिनीमाता स्वावलम्बन योजना (इकाई लागत 2 लाख रुपए) संचालित की जा है। इन योजना का लाभ लेने के लिए 31 जुलाई तक कलक्टोरेट परिसर स्थित जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति रायपुर कक्ष क्रमांक-34 में आवेदन जमा किए जा सकते है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस टोप्पो ने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के युवक-युवतियाँ जिनकी उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच हो वो इन योजनाओं का लाभ उठा सकते है। उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ जाति, मूल निवास, आय प्रमाण-पत्र (ग्रामीण क्षेत्र में 98 हजार एवं शहरी क्षेत्र में एक लाख 20 हजार रूपए वार्षिक आय होना चाहिए) एवं एक पासपोर्ट फोटो संलग्न करना होगा। उन्होंने बताया कि ऋण स्वीकृत होने पर आवेदक को ऋण के बराबर जमानत लगाना होगा। ऋण 5 वर्षो में 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से प्रतिमाह किश्त के रूप में जमा किया जाएगा।
युवाओ ने बताया कि आवेदन के साथ जाति, मूल निवास, आय प्रमाण-पत्र (ग्रामीण क्षेत्र में 98 हजार एवं शहरी क्षेत्र में एक लाख 20 हजार रूपए वार्षिक आय होना चाहिए) एवं एक पासपोर्ट फोटो लेकर एक आवेदन भरना होगा।
सरकार ने अभी तक इस योजना के फार्म की आखिरी तारीख तय नही की है। पर फिर भी इस योजना का लाभ पाने के लिए जल्द से जल्द इसका आवेदन करें।