11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

29 जून को नहीं होगी शहर की इन 5 टंकियों में पानी की सप्लाई, इन इलाकों में नहीं खुलेंगे नल

छत्तीसगढ़ की राजधानी में नगर निगम से शहर की 5 पानी की टंकियों में पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 27 Jun 2018, 12:08 PM IST

water supply

29 जून को नहीं होगी शहर की इन 5 टंकियों में पानी की सप्लाई, इन इलाकों में नहीं खुलेंगे नल

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी में नगर निगम से शहर की 5 पानी की टंकियों में पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी। ये टंकिया जोन 1, 2, 3 और 4 के अंदर आती है। हालांकि निगम प्रशासन ने संबंधित जोनों के जोन कमिश्नरों को जल आपूर्ति बाधित क्षेत्रों के निवासियों को आवश्यकतानुसार पेयजल उपलब्ध करवाने के आदेश दिए है।

दरअसल, मिशन अमृत के तहत नवनिर्मित श्याम नगर पानी टंकी को मेन राइजिंग लाइन से जोडऩे के का काम किया जाना है। इसलिए इस दौरान 29 जून को सुबह 10 बजे से 30 जून सुबह 10 बजे तक 24 घंटे तक पानी की सप्लाई बंद की जा रही है।

तेलीबांधा, शंकरनगर, खमतराई, भनपुरी, विधानसभा टंकी से जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ये टंकियां जोन 1, 2, 3, 4 के अंतर्गत आती हैं।

नगर निगम की अपर आयुक्त सौम्या चौरसिया ने बताया कि मिशन अमृत के तहत नवनिर्मित श्याम नगर पानी टंकी को राइजिंग मेन से जोडऩे का कार्य किया जाएगा। इसकी वजह से जलापूर्ति बाधित रहेगी। जरूरत पडऩे पर संबंधित इलाकों में टैंकर से पानी सप्लाई की जाएगी।

संबंधित क्षेत्रों की लगभग 2 लाख आबादी दो दिन तक जलसंकट से जूझेगी। पॉश इलाकों में जलापूर्ति पर असर पड़ेगा। वैसे वैकल्पिक तौर पर टैंकरों की व्यवस्था बनाई गई है। डिमांड के हिसाब से टैंकर संबंधित क्षेत्रों में भेजे जाएंगे। इसके प्रबंधन के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

इस दिनों लीकेज के कारण पीने के पानी में नालियों का पानी भी लोगों तक पहुंच रहा है। एक तरफ जहां गंदे पानी के कारण पीलिया जैसी बीमारी फैल रही है वही नगर निगम अभी तक इस कमी को ठीक नहीं कर पाया है। नगर पालिका की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। छत्तीसगढ़ में लोग गंदा और बदबूदार पानी पीने को मजबूर हो है।