11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब पब्लिक प्लेस पर नहीं कर पाएंगे लोग धूम्रपान, ऐसा करते पाए गए तो होगी सख्त कार्रवाई

अब कोई भी पब्लिक प्लेस में धूम्रपान नहीं कर सकता। साथ ही अब तम्बाखू उत्पादों पर भी रोक लग सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 8 Jul 2018, 11:56 AM IST

smoking

अब पब्लिक प्लेस पर नहीं कर पाएंगे लोग धूम्रपान, ऐसा करते पाए गए तो होगी सख्त कार्रवाई

रायपुर. अब कोई भी पब्लिक प्लेस में धूम्रपान नहीं कर सकता। साथ ही अब तम्बाखू उत्पादों पर भी रोक लग सकती है। जी हां, सार्वजनिक स्थलों, स्कूल, कॉलेजों सहित कार्यालयों में धूम्रपान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जिले में तम्बाखू और अन्य धूम्रपान की रोकथाम के लिए चल रहे अभियान में तेजी लाने का निर्णय लिया गया है।

READ MORE NEWS : खुशखबरी : अगर आपने भी लिया हैं इन बैंकों से कोई लोन, तो उसे चुकाने में मिलेगी ये विशेष छूट

जिला पंचायत के सीइओ दीपक सोनी की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्टोरेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में कोटपा अधिनियम का पालन करने व धूम्रपान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

READ MORE NEWS : इस रुट पर रेललाइन ब्लॉक के कारण आज फिर प्रभावित होंगी ये ट्रेनें, यहां देखें लिस्ट

बैठक में एडीएम डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, अपर कलक्टर क्यूए खान व जोगेन्द्र नायक, अपर आयुक्त आशीष टिकरिहा, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के एस शांडिल्य, नोडल अधिकारी जिला नशा मुक्ति केन्द्र डॉ. आरके चंद्रवंशी, सिविल सर्जन डॉ. रवि तिवारी सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।

अधिनियम के तहत शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तम्बाकू पदार्थ बेचना अपराध है। सार्वजनिक स्थलों, स्कूल, कॉलेजों सहित कार्यालयों में धूम्रपान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

READ MORE NEWS : LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, इस नियम के तहत करा सकते हैं नाम ट्रांसफर

नगर निगम को सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान रहित क्षेत्र और यहां धूम्रपान करना एक अपराध हैं के बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बोर्ड के नीच प्रभारी अधिकारी का नाम व नंबर भी लिखा जाएगा।