रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर जैसे दोनों प्रमुख शहरों के बीच रेल गाडि़यों की रफ्तार बढ़ाने के लिए काफी मशक्कत की जा रही है, लेकिन रेल पटरियां दुरुस्त नहीं हो पाई हैं। 110 किमी की दूरी सफर करने में पहले जितना समय लगता था, उतना ही समय आज भी लग रहा है।