रायपुर

Govt Job: इसरो में निकली 10वीं पास के लिए नौकरी, सैलरी 19,000 रुपए

यदि आप 10वीं पास हैं और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो में काम करने के इच्छुक हैं तो आपके लिए सुनहरा अवसर है।
2 min read
Aug 11, 2017
govt job 2017
इसरो में निकली 10वीं पास के लिए नौकरी

रायपुर. यदि आप 10वीं पास हैं और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो में काम करने के इच्छुक हैं तो आपके लिए सुनहरा अवसर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने नोटिफिकेशन जारी करके ड्राइवर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 28 अगस्त 2017 या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता : इस पद के लिए उम्मीदवार 10वीं पास हो। साथ ही लाइट/हैवी व्हीकल का ड्राइविंग लाइसेंस हो। इसके अलावा उम्मीदवार के पास 3-5 साल का लाइट/हैवी व्हीकल ड्राइविंग एक्सपीरियंस अनिवार्य होना चाहिए।

रिक्त पदों की संख्या : 128 पद
रिक्त पदों का नाम :
1. लाइट व्हीकल ड्राइवर
2. हैवी व्हीकल ड्राइवर
3. स्टाफ कार ड्राइवर

आवेदन की अंतिम तिथि : इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार 28 अगस्त 2017 या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा : इस पद के लिए उम्मीदवार की आयु 28.08.2017 के अनुसार 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के साथ स्किल टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर होगा।

वेतनमान : इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान 19,000 रुपए प्रति महीना के साथ भत्ता होगा।

आवेदन शुल्क : इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए का शुल्‍क देना होगा। वहीं एससी/एसटी उम्‍मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देनी होगी।

आवेदन एेसे करें : अगर आप इस पद पर आवेदन करना चाहते हैं तो आपको 28 अगस्त 2017 या उससे पहले आवेदन करना होगा।

उम्मीदवार इस पद पर आवेदन के लिए इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट www.isac.gov.in पर विजिट पर लॉगइन करें। इसके बाद सारी आवश्यक जानकारियों को भरें। उम्मीदवार भर्ती संबंधित जानकारी के लिए इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट www.isac.gov.in पर विजिट करें।

Updated on:
11 Aug 2017 06:19 pm
Published on:
11 Aug 2017 06:12 pm