रायपुर

चाय में चीनी की जगह डालें गुड़, फायदे जान रह जाएंगे हैरान

चाय में जो सबसे नुकसानदायक चीज होती है वो है चीनी लेकिन इसके बिना चाय की चुस्कियों में लज्जत भी नहीं मिलती है। कई घरों और चाय-घरों में चीनी का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता । जो लोग अपनी चाय मीठी पसंद करते हैं, उनके ब्लड शुगर के स्तर में वृद्धि कर सकता है।
1 minute read
• •
Updated: 17 Nov 2019, 7:36 PM IST
jaggery_tea_health_news.jpg

रायपुर. Jaggery tea health benefits: चाय पीने के शौक़ीन लोगों की कोई कमी नहीं है लेकिन आज कल चाय पीने के नुकसान जानने के बाद लोगों ने मज़बूरी में ही सही दुरी बनानी शुरू कर दी है। हालाँकि अब भी चाय प्रेमियों की कोई कमी नहीं है जो इसके नुक़सान जानते हुए भी इसे पीते हैं।

चाय में जो सबसे नुकसानदायक चीज होती है वो है चीनी लेकिन इसके बिना चाय की चुस्कियों में लज्जत भी नहीं मिलती है। कई घरों और चाय-घरों में चीनी का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता । जो लोग अपनी चाय मीठी पसंद करते हैं, उनके ब्लड शुगर के स्तर में वृद्धि कर सकता है।

डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत सारे विकल्प हैं जैसे शुगर-फ्री कैप्सूल, हालांकि, जो डायबिटीज के रोगी नहीं हैं, उनके लिए सबसे अच्छा विकल्प गुड़ (Jaggery) है।चीनी गन्ने का परिष्कृत उत्पाद है जिसमे बहुत से केमिकल उपयोग होते हैं जबकि गुड़ बहुत ही प्राकृतिक तरीके से बिना हानिकारक केमिकल के बनाया जाता है है।

गुड़ में मिठास के साथ ही पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें कई विटामिन और मिनरल्स जैसे फॉस्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम शामिल हैं। सर्दियों में गुड़ का सेवन शरीर में पर्याप्त गर्मी पैदा करने में मदद करता है, जिससे आप अंदर से गर्म रहते हैं।

गुड़ पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के साथ ही आयरन की कमी को दूर करने में भी बहुत कारगर है। एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए यह सबसे उपयोगी है। यही नहीं यह फेफड़ों को भी स्वस्थ रखने में बहुत मददगार होता है ।

Published on: