31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्दियों के लिए रामबाण है लहसुन वाली चाय, जानिए क्या है खूबियां

Garlic Tea: हाल ही में लहसुन की चाय और इसके फायदों को लेकर कई बातें सामने आई हैं। लहसुन की चाय यानी गार्लिक टी को एक पावरफुल टॉनिक माना जाता है, जोकि कफ और कोल्ड को दूर करने में मदद करता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 13 Nov 2019, 6:21 PM IST

garlic_tea.jpg

रायपुर. Garlic Tea: सर्दियों में कफ, कोल्ड और बुखार ज्यादा फैलता है। इस मौसम में फ्लू का खतरा भी अधिक रहता है। सर्दियों में होने वाले हेल्थ इशूज से बचने के लिए लहसुन, अदरक और काली मिर्च जैसी गर्म तासीर वाली चीजें खाने की सलाह दी जाती है। कफ और कोल्ड जैसी स्थिति में तो लहसुन की चाय फायदेमंद मानी जाती हैं।

हाल ही में लहसुन की चाय और इसके फायदों को लेकर कई बातें सामने आई हैं। लहसुन की चाय यानी गार्लिक टी को एक पावरफुल टॉनिक माना जाता है, जोकि कफ और कोल्ड को दूर करने में मदद करता है।कई स्टडीज में यह बात सामने आई है कि लहसुन की चाय दिल की सेहत का ख्याल रखने में मदद करती है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल करती है।

इसका इस्तेमाल वजन घटाने के लिए भी किया जाता रहा है। माना जाता है कि यह मेटॉबॉलिजम और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में भी मदद करती है। स्टडी के अनुसार, लहसुन वजाइनल इंफेक्शन, माउथ अल्सर और पेट के कैंसर से बचाव में भी कारगर मानी गई है।

लहसुन की चाय बनाने का तरीका

3-4 लहसुन की कली लें और उन्हें 2-3 कप उबलते पानी में डालें। नींबू और शहद डालकर 5 मिनट पकाएं। चाय बनकर तैयार है। इसे आप छानकर पी सकते हैं।

ये भी पढ़ें: सोते समय भी घटा सकते हैं अपना वजन बस करना होगा ये छोटा सा काम